चण्डीगढ़ : संगरूर के सरकारी रणबीर कालेज में आज आंरभ हुये सरस मेले का औपचारिक उदघाटन मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल कल 17 अक्तूबर को करेगें। यह जानकारी देते हुये ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा जिला ग्रामीण विकास एंजेसी संगरूर के सहयोग से 16 से 27 अक्तूबर तक लगाए गये इस मेले में हिस्सा लेने के लिए 25 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार एवं दस्तकार पहुंचे है जो अपनी कला का नमूना प्रस्तुत करेगें।
स. रखड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किये बेहतर प्रंबंधों के कारण यह मेला ना केवल मालवा क्षेत्र बल्कि राज्य के लोगों पर अपनी छाप छोडेगा। उन्होने कहा कि कलाकारों एवं दस्तकारों का आर्थिक स्तर उपर उठाने और पंजाबी रिवायतों एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन में ऐसे मेले बहुत योगदान डाल रहे है और भविष्य में सरस मेले की तर्ज पर राज्य में और मेले भी लगाए जाएगें। उन्होने बताया कि इस मेले में दस्तकार / हस्तकार जहां अपने हाथों से तैयार की घरेलू वस्तुओं और अन्य साजो सामान को प्रदर्शिनी लगा कर बेचेगें,वही कलाकार अपने अपने राज्य का विरासती और सांस्कृतिक रंग भी प्रस्तुत करेगें। इसके अतिरिक्त शहरों और गांवों के आम कलाकार भी मेले में अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेगें।
स. रखड़ा ने बताया कि गत वर्ष पटियाला में सफलता पूर्वक सम्पन हुआ क्षेत्रीय सरस मेले की सफलता ने सिद्ध किया था कि रिवायती और सांस्कृतिक मेले आज के दौर में बहुत सारथिकता रखते है। पटियाला में सरस मेले के इतिहास में पहली बार 1.75 करोड़ रूपये का व्यापार हुआ और लगभग 1.75 लाख लोगों ने भाग लिया। उन्होने उम्मीद की कि संगरूर में यह मेला नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।