Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

देश को आजाद करवाने के लिए नामधारी सिंहों द्वारा दी लाखों कुर्बानियां -बिक्रम सिंह मजीठिया

Updated on Thursday, October 17, 2013 12:20 PM IST

लुधियाना : अंग्रेज शासन से देश को स्वतंत्र करवाने के लिए पंजाबियों ने 80 प्रतिशत से अधिक कुर्बानियां दी, जिस में नामधारी समाज की भी अग्रीणीय भूमिका रही है और नामधारी सिंहों द्वारा दी कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नही जा सकता। श्री सतगुरू राम सिंह ने देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अंग्रेज के खिलाफ 1857 में नामिलवरतन लहर चला कर भी सबसे पहले जंगे ए आजादी का बिगुल बजाया, जिस स्वरूप देश को आजादी मिली। इन विचारों का प्रगटावा राजस्व, सूचना एवं लोक सम्पर्क मंत्री पंजाब स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज श्री भेणी साहिब में श्री सतगुरू जगजीत सिंह जी की पावन याद को समर्पित 109 वें अस्सू के मेले में शामिल संगत को संबोधित करते हुये किया। यह समागम श्री सतगुरू उदय सिंह जी की उपस्थिति में मनाया गया।

          स. मजीठिया ने कहा कि श्री सतगुरू राम सिंह जी ने दहेज प्रथा,बाल विवाह लड़कियों के जन्म लेते ही मारने जैसी समाजिक बुराईयों को समाप्त करने का अभियान चलाया जिस पर आज भी नामधारी समाज अमल कर रहा है। इस के अतिरिक्त विधवा विवाह,लड़कियों को पढ़ाई और समानता के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। आज के समय में नाम जपना बहुत अच्छी बात है क्योकि बेहतर , उंचे एवं सच्चे संस्कार ही मानव के साथ जाते हैं।

          स. मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा देश के महान शहीदों को सम्मान भेंट करने और उनकी शहादतों से आने वाली पीढिय़ों को अवगत करवाने के लिए विरासत -ए-खालसा, बड़े और छोटे घुल्लेघारे में यादगारें बनाई गई है। उन्होने कहा कि देश को आजाद हुये 60 वर्ष से अधिक समय हो गया है। किसी भी सरकार ने देश को आजाद करवाने वाले शहीदों की सार नही ली। बल्कि मुख्यमंत्री पंजाब स. प्रकाश सिंह बादल ने शहीदों के दिवस राज्य स्तरीय समागम के तौर पर मनाने आंरभ किये हैं।

          इस पश्चात प्रैस कंफ्रैस के दौरान एक पत्रकार द्वारा मंडियों में पड़े किसानों की बदरंग धान को बेचने में पेश आ रही मुश्किलों संबंधी पूछे गये प्रश्र का उत्तर देते हुये  स. मजीठिया ने कहा कि सभी देश में मौसम के परिवर्तन और अधिक बारिश होने के कारण  धान की फसल में निर्धारित स्पेशिफिकेशन से अधिक नमी आ रही है और पंजाब सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को धान में आई नमी की छूट देने की अपील की गई है ताकि किसानों का कोई नुकसान ना हो । पंरतु बड़े अफसोस की बात है कि किसानों की बाह पकडऩे की बजाए इस मुददे पर भी केन्द्र सरकार द्वारा घटिया राजनीति खेली जा रही है। उन्होने कहा कि आज केन्द्र की यूपीए सरकार हर फंरट पर फेल हो चुकी है और देश की आर्थिकता तहस नहस कर दी है और रूपये की हालत बहुत कम कर दी है जिस कारण आज कोई भी विदेशी या बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करने को तैयार नही है।

          एक और पत्रकार द्वारा कलोनियो व प्लाटों को नियमित करने संबधी पूछे प्रश्र का उत्तर देते हुये स. मजीठिया ने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाए देना सरकार का फर्ज है और सरकार द्वारा सिर्फ पैसा इक्कठा करने के लिए टैक्स नही लगाया गया बल्कि सरकार द्वारा इक्कठे पैसे से तीन गुणा अधिक पैसे इन कलोनियों को मजबूत बुनियादी ढांचा जैसे की सीवरेज,पीने का साफ पानी, सडक़ें व लाइटें आदि के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होने कहा कि कलोनियों और प्लाट नियमित होने के साथ लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

          इस अवसर पर शिक्षा मंत्री पंजाब स. सिंकदर सिंह मलूका,मुख्यमंत्री के सलाहकार स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल,शिअद के जनरल सचिव प्रो. चंदूमाजरा,एम एल ए दाखा स. मनप्रीत सिंह ईयाली,चेयरमैन जिला परिषद स. भाग सिंह मानगढ़,स. इंद्र मोहन सिंह कादियां,नामधारी दरबार के प्रधान स. एच एस हंसपाल और उप प्रधान स. सुरेन्द्र सिंह नामधारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X