Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

बठिंडा में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Updated on Wednesday, July 01, 2026 10:22 AM IST

 

बठिंडा, 30 जून - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा में सरहिंद नहर लिंक रोड के पास हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को दो आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ काला, सुखचैन सिंह उर्फ पिल्ला और गुरविंदर सिंह उर्फ माणा, सभी निवासी गांव सलाबतपुरा, बठिंडा तथा जशनप्रीत उर्फ जस्सी निवासी गांव दुल्लेवाला, बठिंडा के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल सहित पांच जिंदा कारतूस तथा दो खोखे बरामद किए गए हैं।

हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं, जिनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक हीरो स्प्लेंडर शामिल है, जिन पर सवार होकर वे जा रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी एक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और बठिंडा के थाना भगता भाईका में दर्ज एक हालिया आपराधिक मामले में वांछित थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान करने तथा इस व्यापक आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए उनके आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर एजीटीएफ बठिंडा की पुलिस टीम दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों का पीछा कर रही थी। बठिंडा के गांव गोबिंदपुरा के पास सरहिंद नहर लिंक रोड पर पुलिस पार्टी को देखकर आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि एजीटीएफ के जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी गुरविंदर उर्फ माणा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं पुलिस पार्टी की सरकारी मारुति अर्टिगा वाहन पर भी दो गोलियां लगीं। घायल आरोपी का स्थानीय सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के एक सदस्य की हत्या करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में बठिंडा के थाना कैंट में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X