चंडीगढ़ : पंजाब के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री चुन्नी लाल भगत ने बताया कि ग्रीनिंग पंजाब मिशन तहत राज्य का वनों अधीन क्षेत्र मौजूदा 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जायेगा। इसके तहत विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 तहत 4 करोड़, 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ग्रीनिंग पंजाब मिशन प्रोजेक्ट की प्रगति का जायज़ा लेते हुए वन मंत्री ने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय वन नीति तहत देश का कम से कम 33 प्रतिशत हिस्सा वनों अधीन या वृक्षों से ढका होना जरूरी है ताकि वातावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य होने के कारण यहां सात प्रतिशत से भी कम क्षेत्र ही वनों अधीन है जिस कारण वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह ग्रीनिंग पंजाब मिशन तहत लगाये पौधों की देखभाल यकीनी बनायें। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाने से ही लक्ष्य प्राप्त नही किया जा सक ता बल्कि इसके लिए लगाये गये पौधों की देखभाल करना जरूरी है।
विभाग के प्रमुख सचिव डी एस बैंस ने मंत्री को बताया कि विभाग द्वारा राज्य के 9145 गांवों में 9800 हैक्टयर और संस्थाओं में 3021 हैक्टयर जगह की पौधे लगाने के लिए पहचान की गई है। जहां पौधे लगाकर 2020 तक राज्य के वनो अधीन क्षेत्र 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक करने में सहायता मिलेगी।
बैठक दौरान उपस्थित प्रमुख शख्शीयतों में विभाग के मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल, प्रमुख वनपाल एच एस गुज़राल, एम डी फॉरेस्ट कारर्पोरेशन एम पी राय, मुख्य जंगली जीव वार्डन धीरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।