Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन

Updated on Sunday, May 17, 2026 20:05 PM IST

खरड़:--अगर आपने किसी अंजान को अपने घर में नौकरी पर रखा हैं, तो सावधान हो जाइए और तुरंत ही इसकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें। अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। चंडीगढ़ से सटे खरड़ में एक नौकर द्वारा दिनदहाड़े लूट करने की वारदात सामने आई है।

खरड़ की हाउसिंग सोसायटी में 5 दिन पहले काम पर रखे गए एक नौकर ने मालकिन को घर में अकेला पाकर उसपर बेरहमी से हमला किया और उसे अधमरी हालत में छोड़ घर मे रखा कैश, सोना-चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गया है। महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। यहाँ महिला उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति इनाम साबिर सुपुत्र रफीक अहमद के अनुसार वो अपनी पत्नी शबनम के साथ पिछले कई वर्षों से मकान नम्बर 672 शिवालिक सिटी खरड़ में रह रहे हैं। उनका निज्जर चौक के पास शबनम आयुर्वेद नाम से क्लिनिक है। करीब 5-6 दिन पहले, हमने अपने घर में कुछ काम करने के लिए बिहार के रहने वाले हीरा लाल साहनी उर्फ हैरी नाम के एक नौकर को रखा था। 14 मई की सुबह करीब 06.30 बजे मैं हर दिन की तरह जिम जाने के लिए अपने घर से निकला था और मेरी पत्नी शबनम घर पर सो रही थी और नौकर हीरा लाल बताए गए किचन में काम कर रहा था।

जब मैं करीब 08.10 बजे जिम से लौटा तो घर में कोई नौकर नहीं था और पत्नी का बेडरूम अंदर से बंद था और अंदर से मेरी पत्नी के रोने की आवाज आ रही थी, मैंने अपनी पत्नी से ताला खोलने को कहा। जिसने कहा कि मैं उठने की हालत में नहीं हूं, तुम ताला तोड़कर अंदर आ जाओ। फिर मैंने अपने पड़ोसी की मदद से बेडरूम की कुंडी तोड़ी और अंदर गया तो मेरी पत्नी बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी थी और खून बिस्तर और फर्श और बेडरूम में अन्य जगहों पर बिखरा हुआ था।

जब मैंने अपनी पत्नी को संभाला तो उसके सिर और शरीर पर बहुत सारे निशान थे, जिसने मुझे बताया कि नौकर हीरालाल साहनी उर्फ हैरी ने उसे बेलन से पीट पीटकर घायल कर दिया है और घर में पड़ी नकदी, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गया है। फिर मैंने अपनी पत्नी को अपनी कार में बिठाया और इलाज के लिए मैक्स अस्पताल फेज 6 मोहाली लाया। जहां मेरी पत्नी का इलाज चल रहा है। जो फिलहाल बयान देने में असमर्थ है।

इनाम साबिर ने आगे बताया कि उन्होंने थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साबिर ने पुलिस से मांग की है कि नौकर हीरा लाल साहनी उर्फ हैरी, निवासी बिहार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वो पैसे और सोने-चांदी के गहनों के बारे में बाद में विवरण पेश करेंगे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X