Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अरिस्टोकिड्स वन स्टेप अप अकादमी के बच्चों ने दिल्ली चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

Updated on Tuesday, May 12, 2026 09:32 AM IST

अरिस्टोकिड्स वन स्टेप अप अकादमी पीरमुचल्ला के विद्यार्थियों ने हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस में आयोजित चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करके टॉप रैंक हासिल किए। प्रतियोगिता में अकादमी के 8 बच्चों ने भाग लिया और उत्कृष्ट रैंक हासिल की। मदर्स डे के विशेष अवसर पर इन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के लिए अकादमी की निदेशक नीतू सेठिया द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

अबेकस लेवल 0 (7-8 वर्ष वर्ग) में *नमन रांका* ने प्रथम स्थान तथा *आयांश शर्मा* ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं *पहल अग्रवाल* ने लेवल 1 में चौथा स्थान हासिल किया और *श्रिष्टि* ने वैदिक मैथ्स लेवल 2 में चौथा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा *आराध्या* (अबेकस लेवल 0), *प्रिशा अग्रवाल* और *रोहनिता सिंगला* (अबेकस लेवल 1) को शाइनिंग स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि *भाविका रांका* को अबेकस एक्सपर्ट लेवल में प्रोडिजी अवॉर्ड मिला।

ऑनलाइन चैंपियनशिप में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। *भाविका रांका* ने एक्सपर्ट लेवल में प्रथम स्थान तथा वैदिक मैथ्स लेवल 3 में चौथा स्थान प्राप्त किया। *आदित्य गर्ग* और *नव्या (ऊना)* को अबेकस लेवल 6 में शाइनिंग स्टार अवॉर्ड मिला। *पार्थ तलेसरा* (पाली, राजस्थान) को अबेकस लेवल 5 में प्रोडिजी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि *रोहनिता सिंगला* को अबेकस लेवल 1 में शाइनिंग स्टार अवॉर्ड तथा *नमन रांका* को अबेकस लेवल 0 में प्रोडिजी अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

मदर्स डे के अवसर पर आयोजित इस अवॉर्ड समारोह की शुरुआत *अभिषेक रांका* द्वारा माताओं को समर्पित सुंदर गीत से हुई। कार्यक्रम में *अनाया, आराध्या और भाविका* ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। साथ ही कुछ बच्चों ने अबेकस और वैदिक मैथ्स का लाइव डेमो प्रस्तुत कर अभिभावकों को बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और तेज गणना क्षमता में इसकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। बच्चों के शानदार परिणाम देखकर सभी अभिभावक बेहद उत्साहित और खुश नजर आए।

इस समारोह का आयोजन अरिस्टोकिड्स पीरमुचल्ला की निदेशक *नीतू सेठिया* के साथ-साथ अन्य केंद्रों की संचालिकाओं *पूजा अग्रवाल* (सेक्टर 21 पंचकूला), *लिपिका बंसल, **संचिता सचदेवा* (सुषमा स्क्वायर), *कविता बसीन* (ढकोली) और *जतिंदर कौर* (ज़ीरकपुर) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समारोह में अन्य श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें *अनायरा चौधरी, विवान शर्मा, आरजा बखाई, विराट भगारिया, विहान सिंह लूथरा, नव्या रावत, सार्थक रावत, आरव गोयल, आराध्या गोयल, आर्या गोयल, अर्जुन गोयल, दक्ष भारद्वाज, निखिल चौधरी, लविश रांका* और *अमायरा गुप्ता* शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में नीतू सेठिया ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बच्चों की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास ही उनकी सफलता का आधार है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X