Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश, “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत बैठकों का आयोजन

Updated on Thursday, May 07, 2026 22:01 PM IST

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहर की असली ताकत मेहनतकश लोग हैं। “आप ही इस शहर की रीढ़ की हड्डी हैं। आपकी मेहनत से ही यह सिस्टम चलता है। अगर आप रुक जाएं, तो शहर रुक जाता है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि आज तक लोगों के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है। “सड़कें, सीवर और लाइट लगाना ही विकास नहीं है। असली विकास वह है, जहां आम इंसान को बेहतर इलाज, बच्चों को शिक्षा और युवाओं को रोजगार मिले,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।

सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी गरीब मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ती हैं और कई बार टेस्ट के पैसे न होने के कारण बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ता है।

युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दसवीं के बाद के पांच साल जीवन की दिशा तय करते हैं। “जो इस समय को पढ़ाई में लगाता है, वह आगे बढ़ता है, नहीं तो कम वेतन वाली नौकरियों में फंस जाता है। आज 20-50 हजार रुपये की सैलरी में भी घर चलाना मुश्किल है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने बेरोजगारी और नशे के मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि युवाओं को सही दिशा देने के लिए नए उद्योग, फैक्ट्रियां और रोजगार के अवसर पैदा करना जरूरी है।

अक्षय शर्मा ने लोगों से अपील की कि जब भी कोई नेता वोट मांगने आए, तो उससे सवाल जरूर पूछें। “रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सवाल पूछना आपका अधिकार है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने वोट के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “आपकी वोट आपकी इज्जत है। यह एक दिन का नहीं, बल्कि पांच साल का फैसला होता है। इसे कभी भी छोटे लाभों के लिए न बेचें।”

अंत में उन्होंने कहा कि एक विकसित परिवार, विकसित मोहल्ला और विकसित क्षेत्र मिलकर ही एक मजबूत और विकसित अमृतसर की नींव रखते हैं।

“मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत अक्षय शर्मा द्वारा आनंद एवेन्यू, प्रीत नगर और हलका उत्तरी के अन्य क्षेत्रों में भी बैठकों का आयोजन किया गया।

इस दौरान पावन कुमार हैप्पी सरपंच, समदिश महाजन, अभे सूरी, सूरज वधवा, दिलबाग सिंह, राजपाल सिंह, बित्तू प्रधान, कुलवंत सिंह, बेबी, राम कृष्ण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X