Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ

Updated on Sunday, April 12, 2026 10:44 AM IST

करीब 13 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी राहत : डॉ. बलजीत कौर

हाशिए पर मौजूद वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध


चंडीगढ़, 11 अप्रैल- 
पंजाब सरकार ने हाशिए पर मौजूद वर्गों के विद्यार्थियों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत लगभग 13 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति जारी की है। यह जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जातियों से संबंधित विद्यार्थियों को यह राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत राज्य भर के 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है, जिससे हजारों जरूरतमंद परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में बड़ी सहायता मिली है। इस राशि से विद्यार्थियों को किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानती है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कई ऐसे परिवार हैं जिनके लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना मुश्किल होता है और इस तरह की सहायता उनके लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आती है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास भविष्य में सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त पंजाब की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि हाशिए पर मौजूद वर्गों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार शिक्षा के माध्यम से समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर जरूरतमंद विद्यार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X