Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 अप्रैल 2026 को जीरकपुर में होगा आयोजित

Updated on Friday, April 10, 2026 21:32 PM IST

चंडीगढ़:--अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीयअधिवेशन 11 और 12 अप्रैल 2026 को जीरकपुर के वेडलॉक मैनर में आयोजित हो रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राजा मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में यह अधिवेशन आयोजित हो रहा है। राजा मानवेन्द्र सिंह जी -राष्ट्रीय अध्यक्ष मथुरा से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

अधिवेशन में टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ -राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विजय सिंह सोनगरा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह राणा -चंडीगढ़ अध्यक्ष, यशपाल राणा-हरियाणा अध्यक्ष, कामनेश धलारिया-चंडीगढ़ सचिव, अमन राम-चंडीगढ़ उपाध्यक्ष, उमेश सिंह राणा-पंजाब युवा अध्यक्ष, साहिल सिंह राठौड़-पंजाब युवा उपाध्यक्ष और कुँवर नीरज सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक है।

राजा मानवेन्द्र सिंह जी -राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 11 और 12 अप्रैल 2026 को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से क्षत्रिय समाज के सदस्य शामिल होंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट अतिथि एवं प्रबुद्ध जन और कई राज परिवार का भी आना प्रस्तावित है। उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की स्थापना 1897 में हुई थी, जो देश की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देश की सबसे पुरानी संस्था है और इसे 129 वर्ष पूर्ण हो चुके है।

यह देश के 24 राज्यों में कार्यरत है। इस आयोजन में सभी 24 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें युवा और महिला भी उपस्थित रहेंगे। 12 तारीख को सैकड़ो की संख्या में मेंबर्स आना अपेक्षित है। अधिवेशन में क्षत्रिय समाज जे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अधिवेशन के मुख्य एजेंडे जिन पर चर्चा होगी, इस प्रकार से हैं:- जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर किया जाए, एट्रोसिटी एक्ट (SC-ST Act) को समाप्त किया जाए, महाराणा प्रताप जी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश के लिए भारत सरकार से मंजूरी दिलवाना, समाज के गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए मदद करना, भारत सरकार से लगातार पत्राचार कर UGC कानून में पुनः विचार करने का आग्रह करना, क्षत्रिय इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवाना, क्षत्रिय इतिहास रक्षा करना एवं इसका प्रचार-प्रसार करना, क्षत्रिय संस्कृति, नैतिकता, शिक्षा और परंपराओं को कायम रखना एवं इसका प्रचार-प्रसार करना, सर्वत्र फैले क्षत्रिय संगठनों के बीच प्रभावी समन्वय के लिए शीर्ष निकाय के रूप में कार्य करना, क्षत्रिय एकता, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करना।

राष्ट्र, प्रकृति, संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करना और क्षत्रियों द्वारा स्थापित विरासत किले/महल/धरोहर के जीर्णोद्धार करवाना एवं इनकी रक्षा के लिए कार्य करना, शराब, दहेज प्रथा और मृत्यु भोज प्रथा बंद करवाना और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा देना, समाज हित में कार्य करने वाले व्यक्तिओ को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा से जोड़ना, देश के हर प्रांत में महापुरुषों का स्मारक और क्षत्रिय भवन निर्माण करने का प्रयास करना और देश के सर्व समाज की एकता और संप्रभुता के लिए कार्य करना शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X