Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

पंजाब में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले चार खेल केंद्र स्थापित किये जायेंगे-सुखबीर बादल

Updated on Tuesday, September 24, 2013 12:12 PM IST

फरीदकोट : पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब सरकार अमृतसर, बठिंडा, मोहाली और जालंधर में चार विश्व स्तरीय सुविधांओं से लैंस खेल केंद्र स्थापित सैंटर ऑफ एक्सीलैंस इन स्पोर्टस करने जा रही है ताकि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणीय राज्य बनाया जा सके।

          बाबा फरीद के आगमन पर्व के अवसर पर स. सुखबीर सिंह बादल उप मुख्यमंत्री पंजाब ने आज यहां बरजिंदरा कालेज के हॉकी स्टेडियम में बाबा फरीद मेले के दौरान आयोजित हुये 22वें ऑल इंडिया बाबा फरीद गोल्ड हॉकी कप के फाइनल मैच के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रफूल्लित करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य है कि जिसने खेल नीति बनाकर लागू की है। राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए मैदानों में एस्ट्रोट्रफ लगायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलेां के लिए बुनियादी ढांचे को मज़बूत करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

इस ऋंखला में स्थापित किये जा रहे चार विश्व स्तरीय खेल केंद्रों में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण के लिए विश्व स्तरीय सुविधांए और कोच उपलबध होंगे और यहां खिलाडिय़ों का संपूर्ण खर्च पंजाब सरकार सहन करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि आगामी औलंपिक खेलों में भारतीय टीम में सबसे अधिक खिलाड़ी पंजाब के हों। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पंजाब सरकार ने वर्ष 2013-14 के दौरान राज्य का खेल बजट 12 करोड़ से बढ़ाकर 142 करोड़ रुपये कर दिया है जिसमें से 22 करोड़ रुपये 6 हॉकी स्टेडियमों के निर्माण/अपग्रेडेशन और सात बहुउद्धेश्यीय स्टेडियमों के निर्माण के लिए आरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दौ सौ करोड़ रुपये की लागत से 13 विश्व स्तरीय स्टेडियम अपग्रेड किये हैं। इसी प्रकार 6 हॉकी स्टेडियमों जिनमें बरजिन्द्रा कालेज फरीदकोट भी शामिल है, में एस्ट्रोट्रफ लगाई गई हैं। संगरूर, मानसा, बठिंडा, होशयारपुर, जालंधर, गुरदासपुर, अमृतसर में बहुउद्धेश्यीय स्टेडियम बनाये गये हैं।

          स. बादल ने कहा कि पंजाबियों की मातृ खेल कबड्डी को प्रफूल्लित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कबड्डी के विश्व कप टूर्नामैंट करवाये जा रहें हैं। पंजाब सरकार के प्रयासों स्वरूप कबड्डी की पहचान विश्व स्तर पर बन चुकी है और आने वाले दिनों में चौथा विश्व कबड्डी कप करवाया जा रहा है। फरीदकोट शहर की बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फरीदकोट शहर में 100 प्रतिशत सीवरेज़ और पेयजल की सुविधाए देने के लिए प्रोजेक्ट शीघ्र आरंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले दो वर्षो में राज्य के सभी शहरों और गांवों में विकास करने के लिए वचनबद्ध है।

          इस अवसर पर उन्होंने इंडियन एयरफोर्स एवं पंजाब एंड सिंध बैंक की टीमों के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच का आनंद लिया और खिलाडिय़ों के साथ मिलकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर जिला हॉकी एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल को सम्मानित भी किया। उन्होंने जिले के चयनित खिलाडिय़ों को सम्मान्नित भी किया। इस अवसर पर हॉकी के फाइनल मैच में पंजाब एंड सिंध बैंक की टीम विजेता रही। इस अवसर पर बीबी परमजीत कौर गुलशन संसद सदस्य, स. मंतार सिह बराड़, मुख्य संसदीय सचिव, श्री दीप मलहौत्रा, स. जगमोहन सिंह बराड़ पूर्व विधायक, आयुक्त श्री वी के शर्मा, श्री अर्श दीप सिंह थिंद उपायुक्त, एस एस पी गुरमीत सिंह रंधावा के अतिरिक्त प्रमुख नेता और उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X