Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

आइजैक लक्स ने मोहाली में लॉन्च की अल्थेरेपी प्राइम, नॉन-सर्जिकल लग्जरी रिजुवेनेशन को मिला नया आयाम

Updated on Tuesday, February 10, 2026 09:48 AM IST

मोहाली: भारत के अग्रणी लग्जरी एस्थेटिक डेस्टिनेशन्स में शुमार आइजैक लक्स ने नॉन-सर्जिकल स्किन लिफ्टिंग और टाइटनिंग की अगली पीढ़ी की तकनीक अल्थेरेपी प्राइम को लॉन्च किया है। सेलिब्रिटी एस्थेटिक फिजिशियन और अवॉर्ड-विजेता संस्थापक डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता के नेतृत्व में आइजैक लक्स एक बार फिर क्लिनिकल एक्सीलेंस के नए मानक स्थापित कर रहा है। यह क्लिनिक क्षेत्र में सबसे पहले इस एफडीए-क्लियर अत्याधुनिक तकनीक को पेश करने वालों में शामिल है।


तेजी से बढ़ती नीडल-फ्री और हाई-परफॉर्मेंस रिजुवेनेशन ट्रीटमेंट्स की मांग के बीच, अल्थेरेपी प्राइम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है जो बिना सर्जरी और बिना किसी डाउनटाइम के उभरी हुई भौहें, शार्प जॉलाइन और टाइट नेक चाहते हैं। यह उन्नत सिस्टम पारंपरिक अल्थेरेपी की सफल विरासत को आगे बढ़ाता है, जिसके लिए आइजैक लक्स को पहले ही भारत का नंबर 1 अल्थेरेपी क्लिनिक घोषित किया जा चुका है।

अल्थेरेपी प्राइम में एडवांस रियल-टाइम इमेजिंग तकनीक दी गई है, जिससे डॉक्टर त्वचा की गहराई तक स्पष्ट रूप से देख सकते हैं और कोलेजन स्टिमुलेशन के लिए ऊर्जा को बिल्कुल सही जगह पर पहुंचा सकते हैं। यह तकनीक न केवल ट्रीटमेंट को तेज़ बनाती है, बल्कि मरीजों के लिए अधिक आरामदायक अनुभव भी सुनिश्चित करती है। यह प्रक्रिया एसएमएएस लेयर को टारगेट करती है—वही लेयर जिस पर सर्जिकल फेसलिफ्ट आधारित होती है—जिससे प्राकृतिक, लंबे समय तक रहने वाले परिणाम मिलते हैं और किसी भी तरह का डाउनटाइम नहीं होता।

लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता ने कहा, “आइजैक लक्स में हम ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करते, बल्कि नए स्टैंडर्ड सेट करते हैं। अल्थेरेपी प्राइम हमें बेहद सटीक और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट देने में सक्षम बनाती है। यह हमारे मरीजों के लिए ‘कोलेजन बैंकिंग’ जैसा है, जिससे तीन से छह महीनों में धीरे-धीरे नेचुरल यंग लुक उभरता है और परिणाम एक साल से भी अधिक समय तक बने रहते हैं।”

आइजैक लक्सकी ऑपरेशनल एक्सीलेंस की अगुवाई कर रहीं सीईओ झरना धर ने मरीजों के आराम और सटीकता पर ज़ोर देते हुए कहा, “अल्थेरेपी प्राइम को शामिल करना एडवांस एस्थेटिक्स में हमारी लीडरशिप को और मज़बूत करता है। इसकी हाई-डेफिनिशन इमेजिंग हर पल्स में सटीकता सुनिश्चित करती है, जिससे मरीजों को भरोसेमंद और प्रभावशाली परिणाम मिलते हैं।”

लॉन्च के अवसर पर,आइजैक लक्स अपने दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, श्रीनगर, सूरत और मोहाली स्थित क्लीनिक्स में मरीजों को ‘ प्राइम डिफरेंस’ का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है, जहां अत्याधुनिक विज्ञान और सात-सितारा आतिथ्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

डॉ. गीतिका मित्तल गुप्ता द्वारा स्थापित आइजैक लक्स (इंटरनेशनल स्किन एंड एंटी-एजिंग सेंटर) एक मल्टी-अवॉर्ड-विजेता एस्थेटिक क्लिनिक है, जिसे वोग, कॉस्मोपॉलिटन और टाइम्स बिजनेस अवार्ड्स द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। यह क्लिनिक सौंदर्य और वेलनेस के लिए अपने समग्र 360-डिग्री अप्रोच के लिए जाना जाता है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X