चंडीगढ : राज्य में तकनीकी शिक्षा के स्तर को उॅचा उठाने के उद्धेश्य से पंजाब के तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री अनिल जोशी ने तकनीकी शिक्षा विभाग को अमरीका की डाटा बेस कम्पनी ओरेकल से समझौता करने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे तकनीकी शिक्षा विभाग की फैकलटी और विद्यार्थियों की गुणात्मकता बढ़ेगी
उन्होंने बताया कि इस तहत राज्य में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं को तकनॉलोजी, सिलेबस व फैकलटी के व्यवसायिक विकास को ध्यान में रखते हुए यह स्वीकृति दी है। इस समझौते द्वारा राज्य की तकनीकी शिक्षा संस्थाओं की फैकलटी ओरेकल द्वारा डाटा बेस डिजाइन, एस क्यू, एल, प्रोगरामिंग, जावा प्रोगरामिंग, जावा फंडामैंटल और अन्य ऑन-लाइन कोर्सों द्वारा अपडेट होगी जिसका विद्यार्थियों को लाभ होगा।
जोशी ने आगे बताया कि इस एम ओ यू अधीन गैस्ट लैक्चर, सैमीनार, विद्यार्थियों और फैकलटी के लिए वर्कशापस लगाई जाएगीं। इंजीनियरिंग कालेजों में एडवांस कम्प्यूटर साईंस प्रोग्राम होंगे। बहुतकनीकी कालेजों में बेसिक मड्यूल नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उरेकल कम्पनी, इंजीनियरिंग कालेजों में पढऩे वाले प्रति विद्यार्थी से ली जाती 500 डालर फीस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को माफ करने पर विचार कर रही है।