चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आज एक अधिसूचना जारी करते हुए ग्रामीण स्वास्थय प्रशिक्षण केंद्र थरीयेवाल का प्रबंधकीय नियंत्रण सरकारी मैडीकल कालेज अमृतसर को तबदील कर दिया है। यह जानकारी देते हुए आज यहां पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रबंधकीय नियंत्रण एम सी आई के नियमों अनुसार ही तबदील किया गया है।