Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

फिल्म रिव्यू: “हाय ज़िंदगी”  | कानून और समाज को आईना दिखाती साहसिक कहानी

Updated on Monday, November 17, 2025 16:55 PM IST

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड में नए विषयों और साहसिक प्रयोगों का चलन तेज़ हो चुका है। इसी कड़ी में निर्देशक अजय राम की फिल्म “हाय ज़िंदगी” एक ऐसा मुद्दा उठाती है, जो आज के समाज और कानून—दोनों के लिए बेहद प्रासंगिक है। सी.आर. फिल्म्स और सुनील अग्रवाल फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को रिलीज़ हुई और अपने अनूठे विषय के कारण चर्चा में है।
 
रेटिंग: ⭐⭐⭐ (3 स्टार्स)
 
फिल्म की कहानी वरुण (गौरव सिंह) से शुरू होती है, जो एक अमीर बिजनेसमैन गुप्ता जी के ऑफिस में काम करता है। गुप्ता जी की बेटी पलक (गरिमा सिंह) अपनी दोस्तों—मेघा (आयुषी तिवारी), ज्योति (सोमी श्री) और नंदिनी (दीपांशी त्यागी)—के साथ एक पार्टी रखती है, जहां वरुण को भी बुलाया जाता है।
मज़ाक-मस्ती का माहौल देखते-देखते खतरनाक मोड़ ले लेता है। वरुण को शराब और ड्रग्स देकर चारों लड़कियां उसका शारीरिक शोषण करती हैं। वरुण की “मुझे जाने दो” की पुकार अनसुनी रह जाती है।
जब वह होश में आता है और पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करता है, तो उस पर हंसा जाता है
“ओ तेरी… ये कब से होने लगा?”
यहीं से शुरू होता है उसका संघर्ष और फिल्म का असली संदेश। फिल्म यह दिखाती है कि भारतीय कानून ‘पीड़ित’ की परिभाषा को सिर्फ महिलाओं तक सीमित रखता है, जबकि वास्तविकता कहीं अधिक जटिल है। समाज में यह धारणा मजबूत है कि जबरदस्ती सिर्फ पुरुष ही करता है, लेकिन फिल्म इस सोच को चुनौती देती है और जेंडर न्यूट्रल कानूनों की ज़रूरत को मजबूती से रखती है।
 
निर्देशक अजय राम ने एक कठिन विषय को बेहद संतुलन और ईमानदारी से पेश किया है।
क्रूर दृश्य भी बिना अतिशयोक्ति के दिखाए गए हैं। कई सीन्स में बिना संवाद के सिर्फ बैकग्राउंड म्युज़िक से प्रभाव पैदा करना काबिल-ए-तारीफ है। चारों लड़कियों और वरुण के बीच के दृश्यों को निर्देशक ने बेहद सटीकता से गढ़ा है।
 
गौरव सिंह (वरुण) ने पूरी फिल्म का भावनात्मक भार अपने कंधों पर उठाया है। उनका डर, टूटन, गुस्सा और संघर्ष खूबसूरती से उभरता है। गरिमा सिंह (पलक) अपने किरदार की जटिलता को बखूबी निभाती हैं।
 
आयुषी तिवारी, सोमी श्री, दीपांशी त्यागी और ऋषभ शर्मा भी कहानी में ऊर्जा और वास्तविकता जोड़ते हैं। फिल्म के गाने कहानी के मूड के अनुरूप हैं। दानिश अली, आदित्य राज शर्मा, प्रतीक लाल जी और उमर शेख की धुनें प्रभावी हैं। गीतकारों ने किरदारों की भावनाओं को अपने शब्दों में अच्छी तरह पिरोया है। बैकग्राउंड स्कोर कई दृश्यों को और गहरा बनाता है।
 
“हाय ज़िंदगी” एक ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन के साथ-साथ मौजूदा सिस्टम और मानसिकता पर गंभीर सवाल भी उठाती है।
एक साहसिक और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी के लिए यह फिल्म जरूर देखी जानी चाहिए।
Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X