चंडीगढ़ - माँ दुर्गा को समर्पित भव्य जागरण एवं भंडारा का लेन 4, ब्लॉक F2, वेव एस्टेट सेक्टर 85 के सभी निवासियों द्वारा आयोजन: भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रात लेन 4, ब्लॉक F2, वेव एस्टेट सेक्टर 85, के सभी निवासियों द्वारा 15 नवंबर 2025 को माता रानी का भव्य जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
जिसका उद्देश्य भक्तों को भक्ति और आध्यात्मिकता के माध्यम से आध्यात्मिक रूप से जागृत करना और नकारात्मक शक्तियों का नाश करना है. जागरण में भक्तों ने पूरे भाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया और रात्रि भर माता रानी का जयघोष किया।
इसके बाद 16 नवंबर 2025 की सुबह माता का भंडारा एवं प्रसाद वितरण आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में लेन 4, ब्लॉक F2 वेव एस्टेट सेक्टर 85 के सभी निवासियों का विशेष योगदान रहा।