चंडीगढ़ : महात्मा गांधी राज्य जन प्रशासन संस्थान में 17 और 18 सितंबर, 2013 को एक दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
आज यहां मैगासिपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस पुस्तक प्रदर्शनी द्वारा मैगासिपा के अमले, ट्रैनरों शिक्षार्थीयों, पुस्तकालयों के सदस्यों और राज्य अधिकारियों को प्रबंध और प्रशासन संबंधी नई पुस्तकें खरीदने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि नई दिल्ली और स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं से विभिन्न विषयों पर कुछ प्रसिद्ध प्रकाशन में से नई प्रकाशनाओं को भी इस प्रदर्शनी में डिस्पले किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों वाले लाईब्रेरी या अपनी निजी प्रयोग के लिए भी यह पुस्तकें खरीद सकते हैं।