Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में दो दिवसीय ‘व्हीट इन ट्रांसफॉर्मेशन’ राष्ट्रीय सेमिनार का आगाज़ | प्राकृतिक और वैज्ञानिक संतुलन से ही टिकेगी गेहूं की उत्पादकता – विशेषज्ञों ने दी सलाह 

Updated on Monday, November 10, 2025 10:50 AM IST

चंडीगढ़ - गेहूं उत्पादकता और गुणवत्ता  के बदलते परिदृश्य पर केंद्रित “व्हीट इन ट्रांसफॉर्मेशन” नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ शुक्रवार को होटल हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में हुआ। यह आयोजन व्हीट प्रोडक्ट्स प्रमोशन सोसायटी (डब्ल्यूपीपीएस) और रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब (आरएफएमएपी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार में देशभर से नीति निर्धारकों, शोधकर्ताओं, फ्लोर मिलर्स, प्रोसेसर्स और किसानों समेत गेहूं उद्योग से जुड़े विभिन्न हितधारक हिस्सा ले रहे हैं।

सेमिनार से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को डब्ल्यूपीपीएस के चेयरमैन अजय गोयल और आरएफएमएपी  के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह गिल ने संबोधित किया। दोनों ने बदलते जलवायु परिस्थितियों और उपभोक्ता धारणा के बीच गेहूं की लम्बी अवधि तक  स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

अजय गोयल ने कहा कि गेहूं हमारी सभ्यता का हिस्सा हजारों सालों से रहा है और करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन है। दुर्भाग्य से आजकल सोशल मीडिया पर गेहूं को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है, जिसे तथ्यों और वैज्ञानिक जानकारी से दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि सेमिनार का विषय “व्हीट इन ट्रांसफॉर्मेशन” जलवायु, गुणवत्ता और उपभोग,  इन तीन अहम पहलुओं पर केंद्रित है।

गोयल ने कहा कि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और पौष्टिक गेहूं उत्पाद पहुंचे, इसके लिए गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि गेहूं की गुणवत्ता बनाए रखना बेहद जरूरी है। शेल्फ लाइफ और फूड सेफ्टी को लेकर स्पष्ट मानक और निगरानी व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक नवाचार की अहम भूमिका है। सत्तर के दशक की हरित क्रांति ने भारत की कृषि में क्रांतिकारी बदलाव लाया, लेकिन अब जरूरत है कि हम वैज्ञानिक इंजीनियरिंग के माध्यम से नई ऊंचाइयों पर जाएं। जैविक गेहूं महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल प्राकृतिक उत्पादन पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं। भले ही गेहूं में जेनेटिक मॉडिफिकेशन की अनुमति नहीं है, पर अन्य  साइंटिफिक इनोवेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि उत्पादकता और लचीलापन बढ़ सके।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पूरी तरह प्रकृति पर निर्भरता बढ़ गई, तो खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।  उन्होंने कहा कि अगर हम केवल प्रकृति पर निर्भर हो गए तो उत्पादन घट सकता है और कीमतें आम उपभोक्ता की पहुंच से बाहर चली जाएंगी। इसलिए, सस्टेनेबिलिटी, प्रोडक्टिविटी और अफोर्डेबिलिटी इन तीनों के बीच संतुलन जरूरी है।
धर्मेंद्र सिंह गिल, चेयरमैन, रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब, ने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से जुड़ी स्थितियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हालांकि ब्यास नदी के आसपास के कुछ क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, लेकिन इससे भूमि में उपजाऊ गाद (सिल्ट) जम गई है जो भविष्य में उत्पादन के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।उन्होंने कहा  कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू में नुकसान जरूर हुआ, लेकिन मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ गई है, जिससे आगामी फसल में उत्पादकता बेहतर होने की उम्मीद है।

दो दिन तक चलेगी विशेषज्ञों की गहन चर्चा
इस दो दिवसीय सेमिनार में कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी और पोषण क्षेत्र के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इनमें  गेहूं की जलवायु सहनशीलता, फोर्टिफिकेशन और गुणवत्ता मानक, उपभोक्ता जागरूकता और मिलिंग टेक्नोलॉजी में प्रगति शामिल हैं ।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X