Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

स्वास्थ्य, आस्था और नशामुक्त पंजाब के संदेश के साथ हंसाली खेल दौड़ 2025 का शुभारंभ

Updated on Sunday, November 09, 2025 02:03 AM IST

श्री फतेहगढ़ साहिब, 8 नवंबर 2025 - ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली साहिब वाले के आशीर्वाद से संत बाबा परमजीत सिंह जी और हंसाली साहिब ट्रस्ट द्वारा आयोजित हंसाली खेल दौड़ 2025 आज श्री फतेहगढ़ साहिब के हंसाली स्टेडियम में शुरू हो गया। यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैराथन पंजाब पर्यटन, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69, मोहाली और इंडिया रन फेस्टिवल के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य नशामुक्त पंजाब का संदेश देना, कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और सौ साल से भी अधिक उम्र के प्रसिद्ध धावक सरदार फौजा सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

पहले दिन बिब एक्सपो का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों को उनकी रनिंग किट और बिब्स प्रदान किए गए। इस अवसर पर 5, 10, 21 और 42 किलोमीटर की श्रेणियों में हजारों धावकों ने अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर सुजुकी, टोयोटा, अल्ट्रावायलेट और ट्रायम्फ द्वारा बाइक और कारों की एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत बाबा परमजीत सिंह जी हंसाली साहिब वालों ने कहा कि तन की तंदुरुस्ती और मन की पवित्रता एक-दूसरे से जुड़े हुए है। हंसाली खेल केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो पंजाब के युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सरदार फौजा सिंह जी की स्मृति में हम मानवता की सेवा और कल्याण के लिए अपना हर कदम समर्पित करते है।

इस अवसर पर इंडिया रन फेस्टिवल के दीप शेरगिल ने कहा कि इस तरह के आयोजन आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार को एक मंच पर लाते है। हंसाली खेल इसी जुड़ाव का प्रतीक है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य मैराथन 9 नवंबर को सुबह 6 बजे शुरू होगी। प्रतिभागियों को सुबह 5:30 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद पेशेवर प्रशिक्षकों द्वारा वार्म-अप सत्र आयोजित किया जाएगा। दीप शेरगिल ने बताया कि इस दौड़ में पंजाब और देश भर से 4000 से ज़्यादा धावकों के शामिल होने की उम्मीद है, जो एकता, तंदुरुस्ती और नशामुक्त जीवन के संदेश से जुड़ रहे है। इस संबंध में जानकारी के लिए हंसाली साहिब ट्रस्ट और मीडिया टीम से संपर्क किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X