Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

रितु सिंह ने लॉन्च किया भावनाओं से भरा नया गीत “सिंदूर”; शक्ति, साहस और भारत की आत्मा को समर्पित एक संगीतमय श्रद्धांजलि

Updated on Wednesday, November 05, 2025 15:40 PM IST

सिंदूर ऑपरेशन सिंदूर की सच्ची भावनाओं से प्रेरित — आस्था, गरिमा, समर्पण और सुरक्षा के भावों का अद्भुत प्रतीक

सिंदूर के साथ रितु सिंह ने किया महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति और त्याग को नमन; जल्द आएंगे उनके नए गीत मेहंदी,सोहम और बँदया

चंडीगढ़, 5 नवम्बर 2025 : प्रसिद्ध गायिका–गीतकार और संगीतकार रितु सिंह ने आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपने बहुप्रतीक्षित गीत “सिंदूर” का भव्य शुभारंभ किया। मीडिया प्रतिनिधियों और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में रितु सिंह के इस गीत को लेकर गहरी उत्सुकता देखने को मिली। गीत का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज हासिल कर चुका है, और अब यह अपनी भावनात्मक अभिव्यक्ति और आत्मीय कथा के जरिए दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। यह गीत ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सच्ची भावनाओं से प्रेरित है। यह पारंपरिक सिंदूर के प्रतीक से आगे बढ़कर उसके गहरे अर्थ को दर्शाता है — आस्था, शक्ति, गरिमा, साहस, समर्पण और रक्षा के भाव का प्रतिनिधित्व करता हुआ।

गीत के पीछे की भावनाओं को साझा करते हुए रितु सिंह ने कहा कि जब मैं खुद से यह पूछती हूं तो एक शांति का अनुभव होता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैंने वे सभी भावनाएं महसूस कीं जो पहलगाम की त्रासदी ने जगाई। शायद मेरे डीएनए में देशभक्ति गहराई से रची-बसी है, क्योंकि मेरे पिता दादा ताया चाचा और मौसी सभी ने भारतीय सेना की सेवा की है। मैंने उस दर्द उस पीड़ा को महसूस किया जो पीड़ित महिलाओं ने झेली होगी, और मेरे भीतर एक करुणा ने जन्म लिया जिसने मुझे इन भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। ‘सिंदूर’ मेरे लिए उन परिवारों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का एक माध्यम है और भारत की करुणा तथा योद्धा-ऊर्जा को नमन करने का मेरा तरीका भी। मेरी भावनाएं ‘सिंदूर’के जरिए शांति और शक्ति की प्रार्थना हैं जो हम सबको इस दिल से दिल के जुड़ाव से मिलती है।

इस गीत का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक राहुल खान ने किया है। रितु सिंह की कला और समर्पण की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि रितु सिंह के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। वह सिर्फ एक बेहतरीन गायिका ही नहीं, बल्कि एक शानदार अभिनेत्री भी हैं। उनके भाव, अभिव्यक्ति और प्रदर्शन वाकई लाजवाब हैं। वह एक बहुमुखी कलाकार हैं — गायिका, अभिनेत्री, गीतकार और संगीतकार — और जो भी करती हैं, उसमें जादू भर देती हैं। पिछले महीने मैम ने ‘देवी माँ” को समर्पित एक खूबसूरत भक्ति गीत भी रिलीज किया था, जिसे सुनते ही एक गहरी आध्यात्मिक अनुभूति होती है। इस गीत को उन्होंने खुद लिखा और गाया, जिससे यह और भी विशेष बन गया।”

गीत का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार अभिजीत वाघानी ने तैयार किया है, जिन्होंने इसे एक गहरे आध्यात्मिक और भावनात्मक स्वरूप में ढाला है। निर्देशक राहुल खान ने संवेदनशील कहानी कहने, प्रभावशाली दृश्य संयोजन और रितु सिंह के मनमोहक अभिनय के माध्यम से ‘सिंदूर’ की आत्मा को जीवंत किया है। चंडीगढ़ में आयोजित इस लॉन्च इवेंट ने केवल एक गीत का विमोचन नहीं किया, बल्कि यह महिलाओं की अंतर्निहित शक्ति, त्याग और साहस को समर्पित एक प्रेरक संदेश भी बना। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने गीत की अवधारणा, संगीत और उसके भावनात्मक गहराई की भरपूर सराहना की। ‘सिंदूर’के साथ रितु सिंह अपनी कलात्मक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए भक्ति और काव्यात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने अपने आगामी गीतों मेहंदी सोहम और बंदया की भी घोषणा की, जो जीवन, ख़ुशियाँ आध्यात्मिकता और आत्मिक जागरण जैसे विषयों को और गहराई से उजागर करेंगे।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X