चंडीगढ़, 1 नवंबर: प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) आज सेक्टर 35-C स्थित होटल पार्क इन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के वार्षिक कार्यों की समीक्षा, भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
सर्वसम्मति से विक्रम चोपड़ा को संगठन का नया प्रेजिडेंट चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में तर्लोचन सिंह बिट्टू, पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह और संजीव कुमार उपस्थित रहे।
पूर्व प्रेजिडेंट कमल गुप्ता और जितेंद्र दादरा ने बताया कि बैठक में शहर की रियल एस्टेट नीतियों में पारदर्शिता, प्रोफेशनल एथिक्स और उपभोक्ता विश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्ष में एसोसिएशन सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर प्रॉपर्टी सेक्टर को अधिक संगठित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कार्य करेगी।
बैठक के अंत में नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दी गईं और संगठन के विस्तार व सुचारु कार्यप्रणाली के लिए एकमत से प्रस्ताव पारित किया गया।
विक्रम चोपड़ा के नेतृत्व में नव-निर्वाचित टीम:
* Chief Patron: सुरेन्द्र सिंह
* Patron: कमल गुप्ता
* Treasurer: गौरव कंसल
* General Secretary: जतिंदर सिंह दादरा
* Vice Chairman: संजीव कुमार
Chairman : तरलोचन सिंह बिट्टू
* Treasurar : गौरव कंसल