Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

हर मेहनतकश नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मुहैया करने के उद्देश्य से नेशनल लेबर पार्टी का गठन किया

Updated on Wednesday, October 29, 2025 18:45 PM IST

देश के श्रमिकों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करेंगे : डॉ. दलजीत सिंह चौहान

प्रत्येक राज्य में जनसंवाद यात्रा शुरू करेगी नेशनल लेबर पार्टी : नीरज रॉय

चण्डीगढ़ : श्रमिकों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने तथा सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में ठोस कदम उठाने के उद्देश्य से नेशनल लेबर पार्टी का गठन किया गया है, जिसके शुभारम्भ के लिए अपने अधिकारों एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों के प्रति जागरूक तथा सजग शहर चण्डीगढ़ को चुना गया। पार्टी के गठन की घोषणा हेतु आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज राय एवं नामित स्थानीय अध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से पार्टी की नीति, उद्देश्य और मिशन की बारे में पत्रकारों से बातचीत की।

इस अवसर पर डॉ. दलजीत सिंह चौहान ने कहा कि देश में आज मेहनतकश वर्ग सबसे बड़ा है लेकिन यही वर्ग सबसे उपेक्षित है। नेशनल लेबर पार्टी इस वर्ग की आवाज़ को संसद और विधानसभाओं तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी का सिद्धांत कामगार भारत-सम्मानित भारत पर आधारित है। उनके मुताबिक वे ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं जिसमें हर मेहनतकश नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिले। श्रमिकों की आवाज़ – भारत की नई पहचान के नारे के साथ यह पार्टी भारत में समानता, श्रम की गरिमा और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी का उद्देश्य देश के हर वर्ग को राजनीतिक भागीदारी का अवसर देना और जनता के मुद्दों को केंद्र में लाना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रॉय ने कहा कि नेशनल लेबर पार्टी का उद्देश्य राजनीति को जनसेवा से जोड़ना है, न कि सत्ता की होड़ से। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत कर रही है और प्रत्येक राज्य में जनसंवाद यात्रा शुरू करने की योजना बना रही है ताकि आम जनता की समस्याओं को सीधे समझ कर समाधान के लिए ठोस नीति बनाई जा सके। उन्होंने आगे कहा कि देश के मजदूर, किसान, युवा और महिलाएँ अब मौन नहीं रहेंगे। नेशनल लेबर पार्टी उन्हें एक मज़बूत मंच देगी, जो केवल वादे नहीं बल्कि परिणाम देगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज रॉय ने यह भी बताया कि पार्टी जल्द ही अपना राष्ट्रीय घोषणापत्र जारी करेगी, जिसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के अधिकार, और सामाजिक समानता पर विस्तृत नीतियाँ शामिल होंगी।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जाति, धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर देश के विकास और मेहनतकश वर्ग के सम्मान के लिए एकजुट हों। उन्होंने बताया कि हर मेहनतकश का मान, यही है सच्चा हिन्दुस्तान इस पार्टी का उद्देश्य रहेगा। उन्होंने अपने एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हर मजदूर को स्थायी रोजगार, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने हेतु श्रमिक अधिकारों की गारंटी रहेगी, किसानों की उन्नति हेतु फसल का लाभकारी मूल्य, कर्ज माफी और कृषि में नई तकनीक को बढ़ावा देंगे ।शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया करवाएंगे, भ्रष्टाचार मुक्त शासन के तहत प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, सामाजिक न्याय के उद्देश्य हेतु दलित, पिछड़े वर्ग, महिलाएँ और युवाओं को समान अवसर और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जायेगा, महिला सशक्तिकरण के तहत हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, रोजगार सृजन के लिए हर हाथ को काम योजना के तहत कौशल विकास और छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे तथा पर्यावरण और विकास संतुलन हेतु हरित भारत अभियान के तहत स्वच्छ ऊर्जा और जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X