चण्डीगढ़ - पंजाब सरकार ने आज एक आई ए एस व एक पी सी एस अधिकारियों के तुंरत प्रभाव के साथ तबादले संबधी आदेश जारी किये है।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि श्री मनजीत सिंह बराड़ पी सी एस ,ए सी ए गमाडा को अपने मौजूदा चार्ज के साथ साथ अतिरिक्त कर एवं कराधान आयुक्त,पंजाब , विशेष सचिव,प्रसोनल और विशेष सचिव आम राज प्रंबध-1(एडी,ओ-1 और एडी,ओ-2 ब्रांचों)का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
इसी प्रकार भावना गर्ग आई ए एस अतिरिक्त कर एवं कराधान आयुक्त,पंजाब और अतिरिक्त चार्ज विश्ेाष सचिव,प्रसोनल को तीन वर्षो/अगले आदेशो तक डेैपुटेशन पर चंडीगढ प्रशासन में तबदील किया गया है जहां वह संयुक्त सचिव,वित की जिम्मेवारी निभाएगें।