चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा आठ आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तुरन्त प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किये हैं।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि रमेश कुमार घंटा को डायरैक्टर खजाना एवं अकाऊंटस, एक्स ओफिशिओ सैक्टरी वित्त एवं पंजाब अनुसूचित जाति कमिशन के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अजय कुमार आईएएस को सी.ए. गलाडा, अमित कुमार आई.ए.एस. को एम.डी.एम. मलोट, श्रूति आईएएस को एसडीएम तलवण्डी, अपनीत रियात आईएएस को एसडीएम जगराओं, एम.के.अरविन्द आईएएस को एसडीएम बंगा, बी श्रीनिवासन आईएएस को एसडीएम धारकलां और कुमार सौरव राज आई.ए.एस. को एस.डी.एम गिदड़वाहा लगाया गया है।
इसी प्रकार अमनदीप बांसल पीसीएस को एसडीएम बरनाला, गुरप्रीत सिंह पीसीएस को एमडीएम पातड़ां, सुखविन्दर पाल सिंह (सेवानिवृत) को ए.डी.सी. (जनरल) गुरदासपुर लगाया गया है।