चंडीगढ : पंजाब सरकार द्वारा अनुसचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों को सिविल सर्विसिज़ मेन परीक्षा 2013 के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।
इस बात की जानकारी देते आज यहां अनुसूचित जाती और पिछड़ी श्रेणियों संबंधी कल्याण मंत्री स. गुलजार सिंह रणीके ने बताया कि यह कोाचिंग कोर्स 2 सितम्बर, 2013 से शुरू होकर परीक्षा की तारीख तक चलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य के अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों और कम गिनती /मुस्लिम, ईसाई, सिखि,बौद्ध व पारसी/ उम्मीदवार जिनकी पारिवारिक आमदन एक लाख रूपए प्रति वर्ष से कम है, और जिनके सिविल सर्विसिज़ /प्रीलिमनरी/ 2013-14 परीक्षा पास की है, यह ट्ेनिंग हासिल करने के योग्य होंगे।
मंत्री ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने पहचान पत्रों सहित अम्बेदकर इंस्टीच्यूट ऑफ कैरीअजऱ् एंड कोर्सिंज़ मोहाली में प्रिंसीपल के साथ संपर्क कर सकते हें। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को नियमों अनुसार नि:शुल्क कोचिंग, नि:शुल्क रिहायश और वित्तीय सहाहयता भी प्रदान की जाएगी।