चण्डीगढ़ : पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने जन्माष्टमी के पवित्र त्यौहार पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी।
अपने बधाई संदेश में स. बादल ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म आधुनिक समय दौरान विश्वव्यापी स्नेह, नि:स्वार्थ सेवा और आत्मिक शान्ति का प्रतीक है। भगवान कृष्ण द्वारा ‘भागवद गीता’ में दिया संदेश आज भी प्रासंगिक है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पवित्र दिवस आपस में प्यार, स्नेह, सदभावना और भाईचारा बनाने में सहायक सिद्ध होते है और उन्होंने राज्य के निवासियों को अपील की कि वह यह त्यौहार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाएं।