चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार आने वाले दो वर्षों दौरान समूची 15170 ग्रामीण आबादी को 70 एलपीपीपीडी जलसप्लाई करना यकीनी बनाएगी।
इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के ग्रामीण एवं जल सप्लाई और सेनिटेशन और सुरक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव स. विरसा सिंह वलटोहा ने कहा कि पंजाब सरकार ने चालू वर्ष 2013-14 दौरान ग्रामीण जल सप्लाई को ओर बेहतर बनाने और राज्य के समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेय जल मुहैया करवाने के लिए नई योजना तैयार की है। जिसके तहत राज्य के पांच हजार गांवों में एक दिन में एक आदमी के पीछे 70 लीटर सप्लाई किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई योजना तहत यह निश्चित किया गया है कि पानी में पाए जाने वाले यूरेनियम और घातक तत्वों की सप्लाई निश्चित मापदण्डों से ज्यादा न हो और पानी का गैर कानूनी इस्तेमाल न हो।
स. वलटोहा ने अकाली भाजपा सरकार द्वारा निश्चित किये गये लक्ष्य हर स्थिति में सौ प्रतिशत पूरे करने सम्बन्धी यकीन दिलाया कि स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा पंजाब के लोगों को स्वच्छ पानी देने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखेने में आया है कि राज्य के कुछ गांवों के क्षेत्रों में ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमें या बंद हैं या उनके लक्ष्य पूरे नहीं हुए। उन्होंने राज्य के लोगो,ं क्षेत्रीय नेताओं को अपील की कि अपने क्षेत्र में विभाग की बंद हो चुकी स्कीमें या जिन स्कीमों के प्रति उनको कोई शिकायत है, उनके ध्यान में लाई जाएं ताकि सम्बन्धित स्कीमों को दोबारा चालू किया जा सकें। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी विभाग के समूह जिला मुखियों को ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों का स्टेटस रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये हैं।