चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने नैशनल कौंसिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग एनसीटीवी से मान्यता प्राप्त राज्य के 23 प्राईवेट आईटी आईज़ में दाखिला रोक दिया है। इनकी मान्यता रद्द करने के लिए विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के डीजीईटी विभाग के पास केस भेजा है।
पंजाब के तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण श्री अनिल जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एनसीटीवी से मान्यता प्राप्त 23 प्राईवेट आईटीआईज में आर्जी दाखिला रोकते हुए उन्हें नोटिस दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रिंसीपलों/ निरीक्षण अधिकारियों द्वारा इन प्राईवेट आईटीआईज़ में प्रशिक्षण के घटिया स्तर, मशीनरी/स्टाफ की कमी व ईमारते शिफ्ट करने जैसी कमियां देखी गई।
उन्होंने बताया कि जिन आईटीआईज़ में दाखिला रोका गया है उनमें गुरू गोबिन्द सिंह आईटीआई गांव उभेवाल, संगरूर,माता गुजरी आईटीसी पातड़ा, मालवा आईटीसी, मण्डी हजारीराम, मलोट, श्री मुक्तसर साहिब, कलगीधर आईटीसी, मलोट, बीबी भानी आईटीसी मोगा, गुरू नानक देव आईटीसी मॉडल टाउन फेज 2, बठिंडा, महाऋणि विश्वमित्र आईटीसी गली नम्बर 20, बठिंडा, साहिबजादा अजीत सिंह आईटीसी,भगताभाईका, बठिंडा, डब्बवाली प्राईवेट आईटीआई तलवण्डी साबो, बठिंडा, डीपीडी, आईटीसी,जीरा, जीरा, जिला फिरोजपुर, श्री गुरू नानक देव जी प्राईवेट आईटीआई, संगत कैंचियां जिला बठिंडा, गुरू काशी इन्स्टीच्यूट ऑफ वोकेशन ट्रेनिंग तलवण्डी साबो, बठिंडा, करतार आईटीसी, गांव वोहड़ा कलां, पटियाल, गुरू गोबिन्द सिंह आईटीसी, गांव भैणी भागा मानसा, न्यू एंजल आईटीसी सैणी कम्पलैक्स, जीरकपुर, न्यूईरा आईटीसी, फ्रेण्डस एन्कलेव मकान नम्बर 63 ए, खरड़, संत फरीद आईटीसी, सी-128, फेज़8, मोहाली, जीटीवी प्राईवेट आईटीआई बठिंडा रोड़तपा बरनाला, जीटीवी इन्स्टीच्यूट इंडस्ट्रीयल टे्रनिंग, बदोैड़ बरनाला, एसडी प्राईवेट आईटीआई मोगा, गुरूकुल प्राईवेट आईटीआई शेरपुर कातरों रोड़, संगरूर, टैकनो प्राईवेट आईटीआई गांव छप्पणवाली, श्री मुक्तसर साहिब व गुरू तेगबहादुर प्राईवेट आईटीआई, मानसा रोड़, बठिंडा शामिल हैं।