चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने सक्रिंनिंग कमेटी की सिफारिशों पर 1983 बैच के तीन सीनियर आईएएस अधिकारी नवदीप सिंह कंग, सुरेश कुमार और जगपाल सिंह को 28 अगस्त 2013 को सेवाकाल के 30 वर्ष पूरे करने पर मुख्य सचिव के वेतन स्केल 80,000 प्रतिमाह (निश्चित) के रूप में तरक्की दी है।
इस बात की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य मंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने इस सम्बन्धी फाईल पर आज सुबह हस्ताक्षर कर दिये हैं।
वर्णननीय है कि स. बादल ने इन अधिकारियों की तरक्की मुख्य सचिव के वेतन स्केल में करने के लिए योग्यता विधि निर्धारित करने सम्बन्धी मुख्य सचिव के नेतृत्व में सीनियर आई ए एस अधिकारी श्रीमती गीतिका कल्हा एवं कुसमजीत सिद्दू पर आधारित तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।