चण्डीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने मिस नीलम दूबे के उस कथन की निंदा कड़े शब्दों में निंदा की है जिसमें उसने सिक्ख इतिहास विशेष तौर पर सिक्ख गुरू साहिबानों संबधी इतराज योग्य शब्दों का प्रयोग किया है। मिस नीलम दूबे जोकि आसाराम ट्रस्ट की मीडिया सलाहकार,उसने सिक्ख इतिहास संबधी बहुत ही आपति जनक और तकलीफदेह हवाले दिये है और विशेष तौर पर आदरणीय सिक्ख गुरूओं संबधी बुरी टिप्पणियां की है।
यहां एक बयान जारी करते हुये स. बादल ने कहा कि ऐसे कथनों ने सारी सिक्ख कौम के हृदयों को भारी ठेस पहुंचाई है और इस से धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। उन्होने कहा कि इस के अतिरिक्त लाखों करोड़ो ऐसे लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी चोट पहुंची है जिनके लिए गुरू साहिबान आदर और सत्कार योग्य है। उन्होने कहा कि ऐसे कथनों को शीघ्र वापिस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऐसा कुछ कहना या करना नही चाहिए जिस से अशांति पैदा हो और आपसी भाईचारे का माहौल खराब हो। उन्होने कहा कि किसी को भी एतिहासिक तथ्यों की जांच के बिना संवेदनशील धार्मिक मामलों के बारे बयान देने की आज्ञा नही होनी चाहिए।