चण्डीगढ़ : गैर सरकारी संस्था दि आज इंडिया कांफ्रैंस ऑफ इंटलैक्चुअल ने पंजाब के उद्योग व वाणिज्य मंत्री अनिल जोशी का पंजाब रत्न अवार्ड से सन्मान किया। यहां करवाए गए कार्यक्रम में पूर्व राज्यपालों, जजों व उप कुलपतियों ने भाग लिया।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के चुनाव आयुक्त एच एस ब्रहमा ने की। इस अवसर पर सम्बोधित करते जोशी ने नागरिकों को उम्मीदवारों का अतीत जानने के बाद ही अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा।