चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में अति आधुनिक विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस तीन क्षेत्रीय वेयरहाऊस वेरका, अमृतसर, बठिंडा और खरड़, अजीतगढ़ में स्थापित कि ये जा रहे हैं। पंजाब स्वास्थ्य कारपोरेशन द्वारा 376.39 लाख रूपये की लागत से इन वेयरहाऊसों को निर्मित किया जा रहा है। तमिलनाडू स्वास्थ्य कारपोरेशन द्वारा बनाये वेयरहाऊसों की तर्ज पर बनाए जा रहे यह वेयरहाऊस इस वर्ष अक्तूबर माह के अन्त तक बनकर तैयार हो जाएंगें।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मदन मोहन मित्तल ने बताया कि वेरका, अमृतसर में 141.21 लाख, बठिंडा में 116.53 लाख और खरड़, अजीतगढ़ में 118.65 लाख रूपये की लागत से यह वेयरहाऊस स्थापित किये जा रहे हैं।
मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वार इस समय 300 से ज्यादा दवाईयां सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क दी जा रही हैं। निकट भविष्य में जिनकी संख्या में ओर बढ़ौतरी की जायेगी। इस लिए इन दवाईयों को राज्य के प्रत्येक अस्पताल में आवश्यकतानुसार मौके पर उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार ने तीन क्षेत्रीय वेयरहाऊस स्थापित करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि इन वेयरहाऊसों को दवाइयों के ऑनलाईन मैनेजमैंट सिस्टम से जोड़ दिया जायेगा जिससे वेयरहाऊसों से अस्पतालों को समयनुसार प्रत्येक दवाई मुहैया करवाने में आसानी होगी और सप्लायर को भी समयनुसार दवाईयों के आर्डर दिये जा सकेंगें।
उन्होंने बताया कि इससे दवाइयों की खरीद से लेकर अस्पतालों को सप्लाई तक का सारा रिकार्ड ऑनलाईन वेयरहाऊसों से जुड़ा होगा जिससे सारे ढांचे में पारदर्शिता भी आएगी। उन्होंने बताया कि दवाईयों की वेयरहाऊसों में दवाईयों के रख रखाव के लिए अति आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा ताकि कोई भी दवाई खराब ना हो ।
इस सम्बन्धी ओर जानकारी देते हुए विन्नी महाजन प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पंजाब ने बताया कि वेयरहाऊस स्थापित करने के साथ साथ इनको ऑन लाईन इनवैंटरी सिस्टम से जोड़ा जाएगा जिससे दवाईयों के वितरण और खरीद के प्रबन्ध ओर सुचारू बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे हैडक्वाटर, क्षेत्रीय वेयरहाऊसों और अस्पतालों में सीधा ऑन लाईन सम्पर्क स्थापित होगा, जिससे दवाईयों की खप्त, आर्डर देने, समयनुसार सप्लाई, कौन सी दवाई कब कहां से चल कर कहा पहुंची का पूरा ब्यौरा ऑनलाईन से ही मिल जायेगा। उन्होंने साथ में बताया कि सप्लायरों द्वारा दवाईयों की सप्लाई सीधी वेयरहाऊसों को की जायेगी जिससे अस्पतालों को दवाई सप्लाई करने में काफी आसानी होगी। उन्होंने साथ ही कहा कि दवाईयों के खरीदने से लेकर खप्त तक के सारे कार्य में पूरी पारदर्शिता बनेगी और किसी भी स्तर पर किसी भी हेराफेरी की कोई गुजाईंश नहीं होगी।