चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने भारत सरकार के निर्मल भारत अभियान(एन बी ए)अधीन 142 गांवों में सीवरेज प्रणाली बिछाने के लिए जल आपूर्ति और सेनीटेशन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
यह जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस स्कीम अधीन 1215 करोड़ रूपये खर्च किये जाएगें और इन गांवों में रहते 10.56 लाख लोगों को इसका लाभ होगा।
गौेरतलब है कि एनबीए स्कीम अधीन निर्धारित किये दिशा निर्देशों अधीन 75 प्रतिशत ग्रांट केन्द्र सरकार देगी जबकि बाकी 25 प्रतिशत राज्य सरकार का योगदान होगा। 5000 से अधिक आबादी वाले इन गांवों में सीवरेज प्रणाली बिछाने के लिए 1215 करोड़ रूपये की योजना में लगभग 300 करोड़ रूपये राज्य सरकार द्वारा दिये गये है।