चंडीगढ : पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा व ओद्यौगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य की समूह सरकारी और प्राइवेट ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के ट्रेनिंग के स्तर को उच्चा उठाने और टे्रनिंग पर निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किये गये है।
पंजाब के तकनीकी शिक्षा व ओद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री अनिल जोशी ने बताया कि विभाग द्वारा डायरैक्टोरेट के 12 अधिकारियों को सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण का कार्य सौंपा गया है और 30 फील्ड अधिकारियों को प्राइवेट संस्थाओं के निरीक्षण का कार्य सौंपा गया है।
उन्होने कहा कि विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी कि कुछ संस्थाओं द्वारा अपनी मर्जी से जगह बदल ली गई है और एफीलीएशन वाली जगह से हट क र नये स्थानों पर संस्थाए चलाई जा रही है ओैर संस्थाए दाखिला करने के बाद शिक्षार्थियों को बिना संस्था में उपस्थित हुये प्राकसी हाजरी लगवा कर कोर्स करवा देती है।
जोशी ने बताया कि कई संस्थाओं में और स्टाफ की कम व टे्रनिंग का स्तर की गिरावट संबधी भी शिकायत प्राप्त हुई थी जिस कारण विभाग द्वारा संस्थाओं का मूल्याकंन और विशेष निरीक्षण करवा के उनके विरूद्ध एक्षन लिए गये है। उन सभी संस्थाओं को भी यह निर्देश जारी किये गये है कि वह ट्रेनिंग के स्तर को उच्चा रखे और जो संस्थाए डी जी ई और टी विभागी नियमों अनुसार खरी नही उतरेगीऔर निर्धारित नियमों अनुसार बेहतर प्रशिक्षण नही दिलाएगी उनके विरूद्ध सख्त विभागी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हुनर विकास के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इस के लिए आई टी आईज को उद्योगों की मांग मुताबिक कोर्स शुरू करने के लिए निर्देश दिये गये है।