Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

तीन साल में लिए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करे पंजाब सरकार:अरविंद खन्ना

Updated on Monday, October 06, 2025 14:21 PM IST

बैक डोर से लिए जा रहे 5093 करोड़ के कर्ज पर पंजाब वासियों को दे जवाब

सरकारी संपत्तियों को नीलाम नहीं होने देगी भाजपा

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को कर्ज के मुद्दे पर घेरते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। सोमवार को अरविंद खन्ना ने अहम जानकारी साझा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार गुपचुप तरीके से अगले तीन माह के भीतर 5093 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है। इसी तैयारी हो चुकी है।

खन्ना ने कहा कि आज पंजाब के वित्तीय हालत इस तरह से बिगड़ चुके हैं कि पंजाब सरकार पुराना कर्ज उतारने के लिए नया कर्ज ले रही है और सरकारी संपत्तियों को नीलाम किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंसूबे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देगी। खन्ना ने कहा कि 5093 करोड़ रुपये की धनराशि राज्य की प्रतिभूतियों की बिक्री के माध्यम से खुले बाजार से जुटाई जाएगी। राज्य सरकार के उधार कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर में दो किस्तों में 1500 करोड़, नवंबर में 1,500 करोड़ और दिसंबर में 2093 करोड़ उधार लिए जाएंगे।

इन नए ऋणों के साथ अप्रैल से दिसंबर के बीच राज्य सरकार की उधारी 23,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य सरकार ने अप्रैल और अगस्त के बीच 13,326 करोड़ रुपये जुटाए थे और पिछले महीने अतिरिक्त 4,000 करोड़ रुपये उधार लिए गए थे। अगर यही हालात रहे तो मार्च 2026 तक 4.17 लाख करोड़ कर्ज हो जाएगा। पंजाब के हालात यह हैं कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। अरविंद खन्ना ने कहा कि पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार की तरह आम आदमी पार्टी की सरकार भी कर्ज के सहारे सरकार चला रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री बिना किसी देरी के पंजाब की जनता के सामने तीन साल के दौरान लिए गए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करें। पंजाब विधानसभा के भीतर और बाहर अन्य राजनीति दलों को कर्ज के मुद्दे पर घेरने वाली पंजाब सरकार आज पंजाब की जनता को तीन साल में लिए गए कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करके सच्चाई से अवगत करवाए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X