Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 82 केंद्रों पर आयोजित हुई एलन टैलेन्टेक्स परीक्षा

Updated on Monday, October 06, 2025 13:03 PM IST

देश के 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 313 शहरों में हुआ आयोजन
1.25 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

चंडीगढ़, 6 अक्तूबर, 2025: देश के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा की पहचान करने के उद्देश्य से एलन करियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित एलन टैलेन्टेक्स परीक्षा के बारहवें संस्करण का पहला चरण रविवार, 5 अक्तूबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह परीक्षा चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 82 केंद्रों पर आयोजित की गई, जबकि देशभर में यह परीक्षा 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 313 शहरों और कस्बों में हुई। कुल मिलाकर 1.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।

इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष और उत्तर क्षेत्र प्रमुख श्री सदानंद वाणी ने छात्रों और अभिभावकों को उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली क्षेत्र से प्राप्त प्रतिक्रिया ने सिद्ध कर दिया है, कि यहां के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति लगन और जिज्ञासा अद्वितीय है।

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी एलन की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर लोगों के विश्वास को और सुदृढ़ करती है।

 

एलन टैलेन्टेक्स परीक्षा के राष्ट्रीय प्रमुख श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा दोपहर एक बजे से तीन बजे तक दो प्रकार से – केंद्र पर उपस्थित होकर तथा ऑनलाइन माध्यम से – आयोजित की गई। देश के 580 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने बताया कि टैलेन्टेक्स परीक्षा का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना और उन्हें सही करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है। परीक्षा का अगला चरण 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा। दोनों चरणों के परिणाम नवंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाएंगे।

परिणामों में विद्यार्थियों की राष्ट्रीय और राज्य स्तर की रैंकिंग के साथ-साथ नकद पुरस्कार और छात्रवृत्तियाँ भी प्रदान की जाएंगी। चयनित विद्यार्थियों को सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा और जो विद्यार्थी सत्र 2026–27 में संस्थान में प्रवेश लेंगे, उन्हें 90 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

श्री अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2025 तक लगभग 18.25 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग ले चुके हैं। इनमें से अनेक विद्यार्थियों ने आगे चलकर आईआईटी-जेईई, नीट और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। टैलेन्टेक्स परीक्षा का प्रारूप और मूल्यांकन पद्धति राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे आईआईटी-जेईई, नीट और एनटीएसई पर आधारित है। यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने तथा छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X