Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Updated on Saturday, October 04, 2025 18:34 PM IST

चंडीगढ़ : भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से शनिवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा रामदरबार फेज 2 भगवान वाल्मीकि मंदिर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई एक विशाल सत्संग समारोह में सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन विकास कुमार चंडालिया, वाइस चेयरमैन कमलजीत सिंह सिद्धू, संयोजक समदर्श वेद (जोसेफ), सहसंयोजक ईश्वर आदिकाल, प्रधान महासचिव ओमपाल सिंह चावर और महासचिव जसबीर कुमार टांक की अगुवाई में हुआ।इस अवसर पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से इंदौर से रोहिणी घावरी के पिता शिवघावरी मुख्य मेहमान ,भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के युवा नेता विक्रम धवन,हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन,पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल मनीष बंसल,पूर्व मेयर हरफूल कल्याण, राजेश कालिया, कुलदीप कुमार ढलोड,कांग्रेस पार्टी के सचिव केशो राम पारचा, पूर्व पार्षद भारत कुमार, सुभाष तमोली

,यूनियन और सोसायटी डोर टू डोर ग्रार्बेज ड्राइवर यूनियन के प्रतिनिधि विनय बोहत, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्टर चंडीगढ़ प्रधान धर्मवीर राणा , संजेव राही,भगवान वाल्मीकि मंदिर फेस 2 के प्रधान राजीव ऋषिपाल बत्रा और उनकी पूरी टीम

सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार चढ़ा और उनकी टीम ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | 

 

महिलाओं की कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

 

शोभायात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। ज्योति हंस, अनीता चड्ढा, सोनिया चढ़ा, ममता राणा, बबीता चंडालिया और अनीता लोहरे के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में करीब 704 महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसने पूरे माहौल को भक्ति और आस्था से सराबोर कर दिया।

 

शोभायात्रा का मार्ग और स्वागत

 

शोभायात्रा रामदरबार फेस 2 से शुरू होकर सेक्टर-31/32, सेक्टर-30/20 लाइट प्वाइंट, इनर मार्केट सेक्टर 21, 22, 23, 24 और सेक्टर 25 तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए लगभग 20 स्थानों पर पानी, प्रसाद और फूलों के स्टॉल लगाए गए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का जगह-जगह फूलों और नोटों की मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

 

लंगर और सत्संग का आयोजन

 

रामदरबार में शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर का प्रबंध किया गया। शोभायात्रा के समापन पर सेक्टर 25 में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें संत-महात्माओं और धर्मगुरुओं ने प्रवचन देकर भगवान वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया।

 

आयोजकों का धन्यवाद

 

कार्यक्रम के अंत में भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी चंडीगढ़ प्रदेश की पूरी टीम ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस ऐतिहासिक शोभायात्रा को सफल बनाने में सभी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा।यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक उत्सव बनी, बल्कि चंडीगढ़ शहर में सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत संदेश भी दे गई।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X