चण्डीगढ़ : स्थानीय सरकार मंत्री चुन्नी लाल भगत ने आज यहां सैक्टर 35 में विभाग द्वारा बनाए जा रहे म्यूनिसिपल भवन के निर्माण का जायजा लेने के लिए अचानक दौरा करके निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय सरकार विभाग के मुख्य संसदीय सचिव सोमप्रकाश और सचिव अशोक गुप्ता भी थे। मंत्री भगत ने जहां निर्माण कार्य से जुड़े विभाग के उच्चाधिकारियों की बैठक करके भवन के निर्माण का जायजा लिया वहीं निर्माण से जुड़े ठेकेदारों के साथ बातचीत करके निर्माण सम्बन्धी आ रही समस्याओं के बारे में पूछा।
स्थानीय सरकार मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये कि जहां म्यूनिसिपल भवन के निर्माण का कार्य निश्चित समय में हो जाए वहीं निर्माण सामग्री के स्तर से कोई समझौत न किया जाये। विभाग के चीफ इंजीनियर ए के कांसल ने मंत्री जी को जानकारी देते हुए बताया कि 38 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले अलीशान म्यूनिसिपल भवन का कार्य इस वर्ष 15 दिसम्बर तक बनकर पूरा हो जायेगा और नए वर्ष से विभाग का समूचा कार्य एक छत्त के नीचे होगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है।
प्रैस के नाम जारी एक बयान मे भगत ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग के कार्य में तेज और आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए म्यूनिसिपल भवन बनाया जा रहा है जिसमें विभाग की सभी शाखाएं, डायरैक्टोरेट, पीएमआईडीसी, टाऊन प्लानिंग, सूडा के अधिकारी और कर्मचारी के अतिरिक्त डायरैक्टर, सचिव, मुख्य संसदीय सचिव और मंत्री बैठेगें। उन्होंने कहा कि नए वर्ष से स्थानीय सरकार ईकाईयों को किसी विकास कार्य के लिए विभिन्न कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा और एक ही स्थान पर प्रत्येक अधिकारी को मिला जा सकेगा