Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

4 अक्टूबर को मुंबई में गूंजेगी किशोर-अमिताभ की धुनें, चलेगा महागायक का जादू 

Updated on Thursday, October 02, 2025 10:37 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग): एसपीपी प्रोडक्शंस और अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो आयोजक अनिल बोहरा के निर्देशन में 4 अक्टूबर 2025 को मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में एक भव्य म्यूज़िकल शो आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है – महानायक महागायक – किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन।
 
इस खास संगीतमय शाम में मंच संभालेंगे मशहूर पार्श्वगायक चिंतन बाकीवाला, जिन्हें "के फॉर किशोर" शो से लोकप्रियता मिली। किशोर कुमार की आवाज़ और अमिताभ बच्चन की शख्सियत को उन्होंने हमेशा अपने अंदाज़ में जिया है और दर्शक उनकी प्रस्तुतियों में वही जादू महसूस करेंगे।
 
कार्यक्रम में शामिल होंगी इशिता विश्वकर्मा, जो ज़ी टीवी सारेगामापा 2019 की विजेता और इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2022 की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। अरिजीत सिंह के साथ फिल्म प्यार है तो है (2023) से डेब्यू करने वाली इशिता ने विदेशों में भी लता मंगेशकर के गीत गाकर "छोटी लता" के रूप में पहचान बनाई है।
 
इस शो की शान बढ़ाएंगे प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि वे अनिल बोहरा एंटरटेनमेंट के साथ अमेरिका सहित कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं और इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि किशोर-अमिताभ की जोड़ी पर आधारित यह शो दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देगा।
 
अनिल बोहरा इससे पहले लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल, किशोर कुमार के बेटों और पोती के साथ कई देशों में सफल शो कर चुके हैं। किशोर कुमार के परिवार से उनके गहरे रिश्ते हैं, और अब वे मुंबई में इस विशेष आयोजन के लिए कमर कस चुके हैं।
 
कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस ग्रेविटी स्टूडियो में आयोजित की गई, जहां शो की घोषणा की गई। इस इवेंट की मार्केटिंग और प्रमोशन मुंबई की फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंटरटेनमेंट्स के शब्बीर शेख द्वारा किया जा रहा है।
Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X