Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

300 से अधिक राइडर्स दिल की सेहत और स्वच्छ शहर का संदेश लेकर चंडीगढ़ से शैल्बी मोहाली पहुंचे

Updated on Monday, September 29, 2025 10:19 AM IST

मोहाली, 28 सितंबर - फिटनेस, सामुदायिक भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ते हुए शैल्बी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मोहाली ने नगर निगम चंडीगढ़ और द थंपर्स कैफ़े के सहयोग से वर्ल्ड हार्ट डे बाइकाथॉन का आयोजन किया। इस अवसर पर ट्राईसिटी से 300 से अधिक बाइक राइडर्स दिल की सेहत और स्वच्छ शहर का संदेश देते हुए चंडीगढ़ से शैल्बी मोहाली पहुंचे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम चंडीगढ़ कार्यालय से हुई, जहां नुक्कड़ नाटक के ज़रिए स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया गया और लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। बाइक रैली को नगर निगम चंडीगढ़ की डॉ. इंदरदीप कौर, मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राइडर्स ने सक्रिय और हृदय-स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

 

शैल्बी हॉस्पिटल मोहाली पहुंचने पर प्रतिभागियों ने डॉ. लोवेल गुप्ता, हेड – इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सर्विसेज़, द्वारा संचालित इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस सेशन में भाग लिया, जिसमें हार्ट अटैक या अन्य मेडिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

 

इस अवसर पर कार्डियक साइंसेज़ के डायरेक्टर डा. अरविंद कौल ने कहा कि दिल की सेहत साधारण जीवनशैली बदलावों से शुरू होती है। ऐसे आयोजन हमें सक्रिय रहने और समय पर देखभाल लेने की याद दिलाते हैं। उन्होंने ने कहा कि नियमित चेकअप, सही आहार, व्यायाम और तनाव से बचाव से हर किसी की दिल की सेहत मजबूत रह सकती है।  

 

इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हनी शर्मा ने कहा कि आजकल कई लोग, खासकर युवा, भी दिल की बीमारियों का सामना कर रहे हैं। अधिक तला-भुना और जंक फूड, कम व्यायाम और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण दिल के दौरे हो सकते हैं। इसलिए अपनी दिल की सेहत के प्रति सतर्क रहना बहुत जरूरी है। नियमित चेकअप, संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद से कई बीमारियों को रोका जा सकता है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

इस तरह न केवल दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि आम जीवन में होने वाली अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव होता है।

  

ग्लैडविन संदीप नैयर, चीफ़ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ने कहा, “यह बाइकाथॉन दिल की सेहत, फिटनेस और स्वच्छ शहर की सोच को एक साथ लाने वाला अनूठा प्रयास है, जिसे समुदाय की भागीदारी ने और मज़बूत बनाया।”

यह पहल शैल्बी मोहाली की रोकथाम योग्य हृदय रोग देखभाल, इमरजेंसी रेडीनेस और स्वस्थ व स्वच्छ समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X