Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

द यूथ क्लब डंगर खेड़ा की ओर से सेवा लगातार जारी : द यूथ क्लब डंगर खेड़ा ने फाजिल्का के बाढ़ प्रभावित गावों में राशन वितरित किया

Updated on Friday, September 19, 2025 10:12 AM IST

अबोहर, 19 सितंबर 2025 : पंजाब पिछले तीन वर्षों में दूसरी बार बाढ़ की चपेट में है। इस प्राकृतिक आपदा से इंसानों के साथ-साथ मवेशियों का भी काफी नुकसान हुआ है। जिला फाजिल्का के सैकड़ों परिवार बुनियादी जरूरतों के बिना बाढ़ क्षेत्रों में फसे हुए हैं। बाड़ क्षेत्र में सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं लगातार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवाओं में जुटी हुई है। जिला फाजिल्का के गांव डंगर खेड़ा से द यूथ क्लब डंगर खेड़ा भी जिले के बाढ़ ग्रस्त एरिया में लगातार 13 दिनों से अपनी सेवाएं दे रहा है। क्लब बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर हरा चारा, तुड़ी और पशुओं के लिए फीड की सेवा कर रहे है। द यूथ क्लब डंगर खेड़ा ने गांव वासियों के सहयोग से फाजिल्का के बाढ़ ग्रस्त गांव गटी नंबर 1, माहतम नगर, मुहार जमशेर, बुर्ज महिमा और राम सिंह भेणी में घर-घर जाकर 501 राशन किट वितरित की है।

इन कठिन परिस्थितियों में, बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव डंगर खेड़ा के 'द यूथ क्लब डंगर खेड़ा' ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। पिछले 13 दिनों में, क्लब ने सतलुज नदी के कावा वाली पुल पार करके बाढ़ प्रभावित गांव गटी नंबर 1, माहतम नगर, मुहार जमशेर, बुर्ज महिमा, राम सिंह भेणी और साबूआणा में पशुओं के लिए राहत सामग्री लगातार पहुंचा रहे है। उन गांवों की स्थिति को देखते हुए, डंगर खेड़ा गांव वासियों और 'द यूथ क्लब डंगर खेड़ा' ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों के लिए राशन के 501 पैकेट वितरित किए हैं, जिनमें आटा, दाल, चावल और चाय-चीनी के अलावा रोजाना रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं भेंट की गई।

 

 

द यूथ क्लब डंगर खड़ा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि, “हम अपने गांववासियों और द यूथ क्लब डंगर खेड़ा के नौजवानों द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। गांव से हर रोज 10 से 15 सेवादार फाजिल्का जिला के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेवा करने जाते हैं, आज कई गांवों में राशन सप्लाई करने के लिए क्लब के पूरे टीम के साथ ग्रुप के एक्टिव मेंबर भी मौजूद रहे। द यूथ क्लब डंगर खेड़ा ने नाव से गांव गटी नंबर 1, माहतम नगर, मुहार जमशेर, बुर्ज महिमा और राम सिंह भेणी में पहुंचे और घर-घर जाकर राशन वितरित किया। इस आफत की घड़ी में द यूथ क्लब डंगर खेड़ा आखिरी समय तक सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगा।ʼʼ

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X