Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

जनसुराज पार्टी ने उत्तर भारत में रखा कदम : मोहाली में खोला क्षेत्रीय कार्यालय

Updated on Tuesday, September 16, 2025 16:11 PM IST

मोहाली - पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष बैठक का हुआ आयोजन

क्षेत्रीय प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल डी0 एन0 झा के नेतृत्व में पार्टी को जनजन तक पहुंचाने और मजबूत करने को लेकर हुई बैठक

नीतीश कुमार को पंजाब टीम का युवाध्यक्ष बनाने को लेकर भी हुई चर्चा

मोहाली : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कुछ समय पूर्व ही जनसुराज पार्टी की स्थापना की । पार्टी इस वर्ष बिहार के विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से अपना किस्मत आज़माने जा रही है । साथ ही साथ पार्टी धीरे धीरे सम्पूर्ण भारत मे अपना विस्तार करने जा रही है । इसी कड़ी में कुछ महीने पूर्व मोहाली जिले के सेवानिवृत्त कर्नल डी0 एन0 झा को उत्तर भारत (पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा) में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया ।

प्रभारी के रूप में कर्नल झा ने सर्वप्रथम खरड़, लांड्रा रोड स्थित अंसल एपीआई में पार्टी कार्यालय की स्थापना करते हुए जुलाई 2025 में कई लोगों के साथ बैठक की । कर्नल झा की ही अध्यक्षता में 14 सितंबर, 2025 को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से आमलोगों तक पार्टी की पहुँच बनाने को लेकर चर्चा हुई । साथ ही साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएँ हुई ।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार को पंजाब प्रदेश की युवा टीम का प्रभार देने को लेकर भी चर्चा हुई । क्षेत्रीय प्रभारी कर्नल झा ने कहा कि वे नीतीश कुमार को पंजाब युवा टीम का प्रभार देने को लेकर शीघ्र ही पार्टी मुख्यालय में प्रस्ताव भेजेंगे । साथ ही अन्य कई पदों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के नाम को भी वे पार्टी मुख्यालय भेजेंगे । अंत मे उन्होंने कहा कि चूँकि नीतीश कुमार आरंभ से ही सक्रिय रूप से जनसुराज के लिए कार्य कर रहे हैं इसलिए उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है ।

उक्त सफल बैठक में प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल डी0 एन0 झा के अलावे मुख्य रूप से नीतीश कुमार, उत्कर्ष झा, रामभरोस गुप्ता, एके झा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, राजा राम सिंह, गौरव कुमार, अखिलेश सिंह, रामबालक , सुधीर, सत्यम कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X