Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

केंद्र व भाजपा शासित राज्यों की सरकारें पंजाब वासियों के साथ:अरविंद खन्ना

Updated on Monday, September 08, 2025 18:11 PM IST

हरियाणा व दिल्ली ने पांच-पांच करोड़ से सौ अधिक ट्रक राहत सामग्री भेजी

पंजाब वासियों के साथ दर्द बांटने आज आएंगे प्रधानमंत्री

आलोचना की बजाए आभार जताए पंजाब सरकार

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को बाढ़ राहत प्रबंधों पर पूरी तरह से फेल करार देते हुए कहा है कि पंजाब में आई बाढ़ के मुद्दे पर केंद्र तथा भाजपा शासित राज्यों की सरकारें पूरी तरह से गंभीर है।

एक तरफ जहां पंजाब सरकार अभी तक बैठकों में व्यस्त है और अपनी नाकामियों का ठिकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ रही है वहीं हरियाणा व दिल्ली की भाजपा सरकारों द्वारा पांच-पांच करोड़ रुपये तथा सौ से अधिक ट्रक सहायता सामग्री पंजाब में भेजी जा चुकी है।

आज यहां जारी एक बयान में अरविंद खन्ना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब दौरे के दौरान यह स्पष्ट कर दिया है कि बाढ़ का मुख्य कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में हुआ अवैध खनन जिम्मेदार है। इसके बारे में सेना भी पंजाब सरकार को पहले चेता चुकी है।

पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के समय में बनाए गए तटबंध आज खत्म हो चुके हैं। पहले कांग्रेस तथा अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

खन्ना ने कहा कि सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के राहत कोष में पांच करोड़ दिए और हरियाणा सरकार तथा विभिन्न जिलों से अब तक 70 के करीब ट्रक सहायता सामग्री पंजाब में भेजी जा चुकी है।

दिल्ली सरकार भी पांच करोड़ रुपये की सहायता तथा 50 ट्रक सहायता सामग्री भेज रही है। गृहमंत्री अमित शाह लगातार पंजाब सरकार से रिपोर्ट ले रहे हैं और अब 9 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब वासियों का दर्द बांटने के लिए आ रहे हैं।

समूचे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, सरकारें पंजाब वासियों के साथ खड़ी हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार इस मुद्दे पर दोषारोपण करते हुए केवल राजनीति कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सबक लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब आने पर खुले मन से स्वागत करना चाहिए और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X