Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

बैंकर्स क्लब, चंडीगढ़ द्वारा साइबरसुरक्षा पर जागरूकता हेतु Walkathon का आयोजन

Updated on Monday, September 01, 2025 11:01 AM IST

चंडीगढ़ - 31 अगस्त, 2025 को सुखना झील पर बैंकर्स क्लब, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित Walkathon में इस क्षेत्र के बैंकर्स ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैंकर्स क्लब चंडीगढ़ शहर में स्थित वरिष्ठ बैंकरों का एक फोरम है जिसमें RBI, NABARD, SBI, PNB, ICICI बैंक, HDFC बैंक और अन्य बैंकों के उप महाप्रबंधक व इससे उच्च स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

Walkathon का उद्घाटन  एम. राजेश्वर राव, उप गवर्नर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किया गया। अपने संबोधन में, उप-गवर्नर ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने Walkathon को आयोजित करने के लिए बैंकर्स क्लब द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। 

यह कार्यक्रम साइबर सुरक्षा और सजग ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रतिभागियों ने डिजिटल युग में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करने वाले बैनर ले रखे थे।

इस अवसर पर बैंकर्स क्लब के अध्यक्ष  विवेक श्रीवास्तव ने कहा, “हमें इस उत्साहपूर्वक सहभागिता से खुशी हो रही है। Walkathon ने हमारे दैनिक जीवन में साइबर सुरक्षा के महत्व पर एक मजबूत संदेश भेजा है।“

इस उपलक्ष में भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यपालक निदेशकों के साथ विनोद कुमार आर्या, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड (हरियाणा), निवेदिता तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड (पंजाब),  नीरज भारती, महाप्रबंधक नेटवर्क-2, भारतीय स्टेट बैंक, विमल किशोर, महाप्रबंधक नेटवर्क-3, भारतीय स्टेट बैंक, श्री ललित तनेजा, महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक और इस क्षेत्र से संबन्धित वरिष्ठ बैंकर्स आदि गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

 

इस जनसंपर्क पहल के माध्यम से बैंकर्स क्लब ने पहली बार एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कदम रखा है। सभी वरिष्ठ बैंकरों की उपस्थिति का उद्देश्य इस सामयिक मुद्दे पर एकजुट होकर इस खतरे से लड़ने के उनके संकल्प को प्रदर्शित करना और ग्राहकों के साथ अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करना है।

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X