अबोहर, 31 अगस्त 2025 - पंजाब पिछले तीन वर्षों में दूसरी बार बाढ़ की चपेट में है। फाजिल्का समेत दस से ज्यादा जिलों से निराशा और दृढ़ता की कहानियां सामने आ रही हैं। रावी, ब्यास और सतलुज नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर जमीन जलमग्न हो गई है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हजारों एकड़ खेतों में खड़ी फसलें बाढ़ में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही सैकड़ों परिवार बुनियादी जरूरतों के बिना फंसे हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने केवल इंसानों को ही नहीं, बल्कि उनके मवेशियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।
इन चुनौतियों का सामना करने के लिए बल्लुआना हलके के गांव डंगर खेड़ा से यूथ क्लब ने बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद करने के लिए आगे आने का निर्णय लिया है। यूथ क्लब डंगर खेड़ा ने फाजिल्का जिले में बाढ़ में फंसे लोगों के मवेशियों के लिए पहले दिन 2 ट्रालियां और दूसरे दिन 4 ट्रालियां चारे के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामान लेकर सतलुज दरिया का पुल पार करके बाढ़ से गृहस्त गांव महात्म नगर के लोगों के घरों में और उनके गांव की दाना मंडी में रुके हुए लोगों तक पहुंचाकर आए है।
द यूथ क्लब डंगर खड़ा के प्रवक्ता ने बताया कि, “आज मुझे अपने गांव, गांव के दानी सज्जनों और द यूथ क्लब डंगर खेड़ा के सभी नौजवानों पर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए आगे आने पर दिल से बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। गांव से 35 सेवादारों के साथ आज ट्रैक्टर ट्रालियों का काफिला बाढ़ में फसे लोगों के मवेशियों (पशुओं) के लिए फीडस की सेवा लेकर सतलुज दरिया का पुल पार करके बाढ़ से गृहस्त गांव महात्म नगर गए। वहां के लोगों ने अपने गांव से लगातार दूसरे दिन गई सेवा के लिए गांव की तारीफ की। सेवा करने के बाद आते वक्त्त गांव महात्म नगर के लोगों ने सभी सेवादारों और डंगर खेड़ा गांव को बहुत सारी आशीषें दी। सच्च में सेवा करके आत्मा प्रसन्न हुई पर उनके हालात देखकर दुःख आता है।ʼʼ
द यूथ क्लब डंगर खेड़ा ने आश्वासन दिया है कि यदि जिले में उनके सहयोग की कहीं भी जरूरत पड़े, तो वे सरकार के साथ मिलकर सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस प्रकार, स्थानीय समुदायों की एकजुटता और सहयोग इस कठिन समय में बहुत महत्वपूर्ण हो गई है।