Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़

More News

फोर्टिस मोहाली ने कैंसर केयर में बेहतर और विश्वस्तरीय सटीकता के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की

Updated on Friday, August 29, 2025 14:50 PM IST

जेनेटिक टेस्टिंग (आनुवंशिक परीक्षण) मुख्य रूप से जीन्स, क्रोमोज़ोम्स (गुणसूत्रों) और डीएनए पैटर्न में भिन्नताओं का पता लगाएगा इंस्टीट्यूट, ताकि कैंसर पैदा करने वाले जीन्स की पहचान की जा सके

चंडीगढ़, 29 अगस्त, 2025: कैंसर केयर में विश्व स्तरीय चिकित्सा तकनीक प्रदान करने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने रोग के बारे में पूर्वानुमान, बचाव एवं रोकथाम और टार्गेटेड उपचार के लिए डायग्नोसिस में बेहतरी और सुधार के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की है।

 

जेनेटिक टेस्टिंग (आनुवंशिक परीक्षण) मुख्य रूप से जीन्स, क्रोमोज़ोम्स (गुणसूत्रों) और डीएनए पैटर्न में भिन्नताओं का पता लगाएगी ताकि कैंसर पैदा करने वाले जीन्स की पहचान की जा सके। इससे यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि क्या किसी व्यक्ति को जीवन में आगे चलकर जानलेवा जटिलताएं विकसित होने का खतरा है और इसलिए समय पर ही सही और सटीक उपचार का सुझाव दिया जा सकता है।

 

डॉ. राजीव बेदी, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी; और डॉ. रवनीत कौर, एसोसिएट कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम, व्यक्ति की जेनेटिक जानकारी का उपयोग करके कैंसर का पता लगाने में सुधार करने में मदद करने के लिए रिसर्च तकनीकों पर काम करेगी। इसकी मदद से, डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए उपचार प्रदान कर सकते हैं।

 

इंस्टीट्यूट की शुरुआत के मौके पर, डॉ. रवनीत कौर ने कहा कि "कैंसर में जीनोमिक टेस्टिंग आमतौर पर रक्त, लार या ट्यूमर टिश्यूज के सैम्पल से शुरू होती है। पहले से ही कैंसर से पीड़ित मरीजों में, नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग या लिक्विड बायोप्सी जैसे एडवांस्ड मैथेड्स ट्यूमर के अंदर के जीन्स की स्टडी करने में मदद करती हैं। इससे कैंसर को जन्म देने वाले "फाल्टिंग वायरिंग" या म्यूटेशंस की पहचान करने में मदद मिलती है, जिससे इलाज को उन खास परिवर्तनों को रोकने के लिए और बेहतर किया जा सकता है, जिससे थेरेपी अधिक प्रभावी हो जाती है और अनावश्यक दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। इसी तकनीक का उपयोग लोगों के जन्मजात जीन्स का पता लगाने के लिए भी किया जाता है। यदि कोई जेनेटिक यानि आनुवंशिक परिवर्तन, जैसे कि 

 

बीआरसीए1/2 या अन्य कैंसर-संबंधी जीन्स में पाया जाता है, तो इसका अर्थ है कि मरीजों और कभी-कभी उनके परिवार के सदस्यों को, कुछ प्रकार के कैंसर का जीवन भर अधिक जोखिम हो सकता है। प्रारंभिक पहचान से डॉक्टर प्रिवेंटिव जांच, जीवनशैली में बदलाव या समय पर इंटरवेशंस की सलाह दे सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कैंसर की देखभाल न केवल व्यक्तिगत हो, बल्कि काफी सक्रिय भी हो।"

 

जेनेटिक टेस्टिंग के महत्व पर आगे जानकारी देते हुए, डॉ. राजीव बेदी ने कहा कि "जीनोमिक्स की बदौलत कैंसर थेरेपी अब एक-समान से लेकर सभी के लिए अलग से तैयार किए गए सॉल्यूशंस की ओर बढ़ रही है।" 

कोई भी दो कैंसर एक जैसे नहीं होते—और अब, उनका उपचार भी एक जैसा नहीं है। जीनोमिक्स कैंसर थेरेपी को मानक प्रोटोकॉल से व्यक्तिगत समाधानों में बदल रहा है। 

 

मॉलीक्यूलर प्रोफाइलिंग और नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग के माध्यम से, अब हम प्रत्येक ट्यूमर को प्रेरित करने वाले जेनेटिक म्यूटेशंस का पता लगा सकते हैं। यह टार्गेटेड थेरेपीज और इम्यूनोथेरेपी के उपयोग को गाइड करता है, जिससे अनावश्यक दुष्प्रभावों को कम करते हुए परिणामों में सुधार होता है।"

Have something to say? Post your comment
भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

: रितु इंसान को महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

: बहुजन समाज को एकजुट करने और बहुजन समाज को एक असली पॉलिटिकल आवाज़ और लीडरशिप देने के लिए बहुजन एकता मोर्चा (अंबेडकरवादी) लॉन्च

वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

: वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु, कांग्रेस टिकट से जताई दावेदारी

सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

: सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

X