एस ए एस नगर : स्वर्गीय मान सिंह मनहेडा राज्य का नही बल्कि देश का महान लीडर था जिसने दबे कुचले और गरीब लोगों के मसले राज्य और देश स्तर पर उभारे ओैर हमेशा गरीबों के लिए लडाई लडी और उनके हक व सच पर पेैहरा दिया। इन विचारों का प्रगटावा करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने अनाज मंडी खरड में स्वर्गीय मान सिंह मनहेडा की मनाई गई पहली बरसी के मोैके अपने संबोधन में किया।
मुख्यमंत्री पंजाब ने इस मौके शिअद और अपने द्वारा स्वर्गीय मान सिंह मनहेडा को भावभिनी श्रद्धाजंलि भेंट करते हुये कहा कि स्वर्गीय मान सिंह मनहेडा द्वारा निभाई गई समाज के लोगों के प्रति शानदारसेवाओ को हमेशा याद रखा जाएगा उन्होने कहा कि हमें ऐसे लीडरों की सोचा पर पैहरा देने की जरूरत है जो हक व सच की लडाई और गरीबों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज बुलंद करते है स. बादल ने इस मौके कहा कि आज हमारा देश गरीबी , अनपढता और भूख मरी का शिकार है हमारे देश के महान योद्धाओं जिनमे स. भगत सिंह , राजगुरू सुखदेव, लाला लाजपत राए आदि शामिल है ने देशकी आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी थी ताकि आजादी के बाद हमारे देशमें लोगों को स्वंतत्र देशों वाली सुविधाए मिलेगी और देश के लोग खुशहाल होगे पंरतु दुख की बात यह है कि हमारे देश के महान योद्धाओं के लिए गये सपने टूट गये है और देश की अत्याधिक जनसंख्या गुरबत वाला जीवन बीता रही है उन्होने इस मौके केन्द्र की कांग्रेस पार्टी की सरकार को कडे हाथों लेते हुये कहा कि केन्द्र सरकार कीविरोधी नीतियों के कारण आज देश अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है और मंहगाई ने लोगों का जीवन बद से बदतर कर दिया है। मंहगाई के कारण लोगों के लिए दैनिक वस्तुएं खरीदना लोगों के बस से बाहर की बात हो गई है।
मुख्यमंत्री ने पंजाब न इस मौके कहा कि मनहेडा परिवार को पार्टी और सरकार में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । उन्होने कहा कि जब भी ऐसे परिवार किसी पार्टी या सरकारों से जुडते है तो पार्टी और सरकारों को मजबूती मिलती है उन्होने कहा कि मनहेडा परिवार और इस पार्टी के साथियों द्वाराबहुजन समाज पार्टी को छेाडकर शिअद में शामिल होने से पार्टी और सरकार को और मजबूती मिलेगी बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा किआगामी लोक सभा चुनावों में कांगे्रस का सफाया हो जाएगा और केन्द्र में एनडीए की सरकार बनेगी उन्होने कहा कि आज देश के लोग केन्द्र की कांग्रेस सरकार की लोक विरोधी नीतियों से भलीभांति अवगत हो चुके है इसअवसर पर पत्रकारों द्वारा अन्न सुरक्षा बिल लागू करने संबधी पूछे प्रश्र के उत्तर में उन्होने कहा कि शिअद और भाजपा सरकार द्वारा पहले ही लोगों को चार रूपये किलो आटा और 20 रूपये किलो दाल उपलब्ध करवाई जा रही हेै केन्द्र सरकार ने यही बिल लाकर पंजाब की नकल की है उन्होने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में गरीबों के कल्याण के लिए किसी भी स्कीम को पूरी वचनबद्धता से लागू करने में विश्वास रखती है हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ संबधी दिये बयान के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे प्रश्र के उत्तर में उन्होने कहा कि लीडरों को ऐसे बयान देने से संकोच करना चाहिए क्योकि पंजाब का चंडीगढ पर पूरा अधिकार है।