चंडीगढ - पंजाब सरकार द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिये गया है कि सरकारी ग्रांटों के प्रयोग संबधी प्रमाण पत्र निर्धारित समय के भीतर हर हाल में जमा करवाए जाने यकीनी बनाए जाए।
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि गं्राट के प्रयोग संबधी प्रमाण पत्र निर्धारित समय में ना देने के कारण अगली ग्रांट देने में देरी होती है जोकि अगले विकास कार्यो को प्रभावित करता है। प्रवक्ता ने बताया कि सभी विभागों को कहा गया है कि वह सभी ग्रांटों का समय पर प्रयोग करके प्रमाण पत्र भी समय पर जमा करवाए । समूह वित आयुक्त,प्रमुख सचिव और प्रंबधकीय सचिवों को कहा गया है कि वह अपने अपने विभागों में प्रयोग की गई किसी भीप्रकार की ग्रांट का प्रमाण पत्र निश्चित समय में जमा करवाना यकीनी बनाए।