चण्डीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने बठिंडा जिले के भुच्चो में लगभग 35 एकड़ क्षेत्र पर नई अनाज मण्डी बनाए जाने की सहमति दे दी है।
इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि स. बादल इस सम्बन्धी फाईल पर आज सुबह हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री ने भुच्चो में नई अनाज मण्डी स्थापित करने के लिए राह मजबूत करते हुए लेैण्ड एक्यूजीशन एक्ट की धारा चार अधीन डायरैक्टर आफ कोलोनाईजेशन द्वारा अधिसूचना जारी करने को भी स्वीकृति दे दी है।