Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

राज्य के 17 जिलों के 40 राजकीय कालेजों के लिए 13.96 करोड़ रूपये की राशि जारी- मलूका

Updated on Friday, July 26, 2013 15:12 PM IST

चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य के 17 जिलों के चालीस सरकारी कालेजों में शिक्षा के स्तर को ओर ऊंचा उठाने के लिए ओर इनकी संभाल के लिए 13.96 करोड़ रूपये की ग्रांट जारी कर दी है।

            इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका ने बताया कि पंजाब सरकार उच्चतर शिक्षा के स्तर को ओर ऊंचा उठाने व बुनियादी ढांचे को अत्याधिक मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के सरकारी कालेजों में सरकार द्वारा कुल 27.92 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगें। जिनमें से 13.96 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे तौर पर कालेज के प्रिंसीपलों को चैकों द्वारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 13.96 करोड़ रूपये की राशि में से सरकारी कालेज (महिलाएं)अमृतसर को 32.12 लाख रूपये, बठिंडा के राजिन्द्रा कालेज को 53.37 लाख रूपये, सरकारी कालेज सरदारगढ़ को 7.63 लाख रूपये, फरीदकोट के सरकारी ब्रजिन्द्रा कालेज को 38.04 लाख रूपये, सरकारी कालेज ऑफ एजुकेशन को 16.90 लाख रूपये और सरकारी कालेज कोटकपुरा को 16.51 लाख रूपये, फतेहगढ़ साहिब के सरकारी कालेज,मण्डीगोबिन्दगढ़ को 9.52 लाख रूपये, फाजिल्का के सरकारी कालेज को 16.05 लाख रूपये और सरकारी कालेज ज़ीरा को 52.50 लाख रूपये की ग्रांट जारी कर दी है।

            मंत्री ने आगे बताया कि जिला गुरदासपुर के सरकारी कालेज को 19.24 लाख रूपये और सरकारी कालेज काला अफगाना को 22.30 लाख रूपये जिला होशियारपुर के सरकारी कालेज को 46.09 लाख रूपये, सरकारी कालेज टाण्डा उड़मुड़ को 44.05 लाख रूपये, जिला जालन्धर के सरकारी कालेज जंडिआला को 16.32 लाख रूपये, सरकारी कालेज ऑफ एजुकेशन को 17.20 लाख रूपये, सरकारी कालेज भुल्लथ को 22.85 लाख रूपये और सरकारी कालेज कपूरथला को 51.15 लाख रूपये, लुधियाना के सरकारी व अनुसंधान कालेज जगराओं को 54.93 लाख, सरकारी कालेज करमसर  को 17.25 लाख , सरकारी कालेज लडक़े लुधियाना को 51.05 लाख, सरकारी कालेज लड़कियां लुधियाना को 37.11 लाख, सरकारी कालेज सिधसर को 16.82 लाख रूपये, मानसा जिले के सरकारी कालेज के लिए 35.79 लाख रूपये, मोगा के सरकारी कालेज ढूडिके  को 41.66 लाख, गुरूतेग बहादुर सरकारी कालेज बाघा पुराना को 13.06 लाख रूपये का अनुदान जारी किया गया है।

            इसी प्रकार अजीतगढ़ के सरकारी कालेज डेराबस्सी को 82.30 लाख, सरकारी कालेज अजीतगढ़ को 12.50 लाख, श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी कालेज को 25.95 लाख,शहीद भगत सिंह नगर के सरकारी कालेज पोजेवाल को 21.39 लाख, पटियाला जिले के सरकारी कालेज नाभा को 8.81 लाख, सरकारी कालेज निहालपातड़ां को 45.50 लाख, सरकारी कालेज महिलाएं 70 लाख, सरकारी बिक्रम कालेज ऑफ कामर्स ऑफ पटियाला को 36.98 लाख, सरकारी कालेज ऑफ एजुकेशन पटियाला को 79.35 लाख और सरकारी महिन्द्रा कालेज पटियाला  को 37.96 लाख रूपये,रोपड़ जिले के सरकारी कालेज नया नंगल को 22.44 लाख, सरकारी कालेज रोपड़ को 72.07 लाख, जिला संगरूर के सरकारी कालेज मलेटकोटला को 48.12लाख, सरकारी कालेज संगरूर को 28.50 लाख और सरकारी कालेज सुनाम को 55 लाख रूपये की ग्रांट जारी की गई है।

            शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में नए कालेजों के निर्माण और इनकी संभाल के लिए राज्य सरकार द्वारा समय समय पर ग्रांट जारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि राज्य के पांच जिलों में सात नए सरकारी कालेज खोले जा रहे हैं ताकि राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा प्रदान की जा सकें

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X