चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करके दो पुलिस अधिकारियों के तबादले किये हैं। यह आदेश तुंरत प्रभाव से लागू होगें।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि श्री कुलविन्द्र सिंह,पीपीएस, एसपी,क्राइम विंग,पंजाब,चंडीगढ को एसपी केन्द्रीय जेल,फरीदकोट में तैनात किया गया है,जबकि श्री जेपी सिंह ,सुपरिडैंट /केन्द्रीय जेल, फरीदकोट को एआइजी-2, कार्यालय एडीजीपी, जेल लगाया गया है।